Logo
Weather Today In Delhi: राजधानी दिल्ली में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Weather Today In Delhi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। साथ ही प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप देखने को भी मिल रहा है। राजधानी में कोहरे की वजह से धूप नहीं निकल रही है। ठंड और कोहरे के चलते लोग घरों से भी कम निकल रहे है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सर्दी के सितम से अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें लेट

दिल्ली और उससे सटे इलाकों में बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया गया था। राजधानी में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 72 से 95 प्रतिशत के बीच रहा। जो ट्रेनें देरी से चल रही हैं उनमें भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सिकंद्राबाद-निजामुद्दीन, अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, रेवा-आनंद विहार एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली सरकार ने कोरोना योद्धा डॉ. टिग्गा के परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक, कैलाश गहलोत बोले- हमें उन पर गर्व

बेघर लोगों के लिए रैन बसेरे

दिल्ली में बेघर लोगों को सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों में दुबकते देखा गया। शहर में रैन बसेरों का उद्देश्य बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करना है, जो सड़कों पर रहते हैं और ठंड में उनके पास जाने के लिए और कोई जगह नहीं है। आश्रय स्थल आश्रय चाहने वालों को कंबल, बिस्तर, गर्म पानी और भोजन की सुविधा देते हैं।

आनंद विहार में ऐसे ही एक नाइट शेल्टर होम के एक केयरटेकर ने कहा कि ये घर न केवल बाहर की कड़कड़ाती ठंड के बीच लोगों को आश्रय प्रदान करते हैं, बल्कि उनके पास एक बचाव दल भी है जो सड़कों के किनारे पड़े लोगों को लाता है। उन्होंने कहा कि मैं आनंद विहार रैन बसेरे में केयरटेकर के रूप में काम करता हूं। यहां, हम बेघरों को आश्रय प्रदान करते हैं। हम यहां शरण लेने वाले लोगों को कंबल, गद्दे, बिस्तर और भोजन प्रदान करते हैं। हमारे वरिष्ठ उन्हें यहां लाते हैं। हमारी बचाव टीम कड़ाके की ठंड में सड़कों पर लेटे हुए लोगों को लाती है। 

CH Govt hbm ad
5379487