Logo
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। यहां घरेलू कलह में एक महिला को गोली लग गई। जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गई।

Delhi Crime News: दिल्ली के सीलमपुर में बुधवार रात घरेलू कलह के चलते एक महिला की गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि महिला को पेट में गोली लगी थी। जिसके चलते उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अभी उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की रहने वाली सादिया (21) की निकाह वेलकम में रहने वाले जीशान के साथ हुआ था। आरोप है कि सादिया का जीशान और उसके घरवालों से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी विवाद होने पर सादिया ने अपने चार भाई तफसीर, शहजाद, गुलरेज और मुंतहिर को अपने ससुराल बुलाया था। ये चारों बुधवार को वहां पहुंचे तो उनका सादिया के ससुराल वालों से झगड़ा हो गया। उसी झगड़े में साजिया के भाई मुंतहिर ने गोली चला दी। गोली जीशान के छोटे भाई जावेद की पत्नी सादमा के पेट में जा लगी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां उसका इलाज जारी है। 

वहीं डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली राकेश पावरिया ने का कहना है कि कल रात सीलमपुर पुलिस को जीटीबी अस्पताल से एक घायल महिला के भर्ती होने की सूचना मिली थी। जिसके पेट में गोली लगी थी। महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, वो उन्हीं के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। 

5379487