Logo
Delhi Crime: दिल्ली के उत्तम नगर में एक युवक ने महिला का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और उसका सारा समान लेकर फरार हो गया। अब ये पूरी घटना पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जो अब तेजी से वायरल रही है। इस पर यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही क्राइम की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी किसी को चाकू मारकर मोबाइल, पैसा छीनने की खबर सामने आती है तो कभी स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ जाती है। अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक पीछे से आकर आगे जा रही महिला का तेजी से गला दबा देता है और महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद युवक, महिला का सामान लेकर रफू चक्कर हो जाता है। ये सारी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जो अब वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
दरअसल, वायरल वीडियो उत्तम नगर इलाके का बताया जा रहा है। बीते दिन सुबह 6.30 बजे के करीब महिला एक गली में जाती दिखाई दे रही है। महिला के पीछे-पीछे एक युवक भी चलता दिखाई दे रहा है। महिला को इसकी भनक नहीं लगती है कि युवक उसका पीछा कर रहा है। तभी अचानक युवक महिला के पीछे से उसका गला तेजी से दबा देता है। महिला छटपटाने लगती है। लेकिन युवक उसका गला नहीं छोड़ता है। हालांकि, कुछ सेकंड के बाद महिला बेसुध हो जाती है। इसके बाद युवक महिला को जमीन पर लेटा कर उसका सामान लेकर भाग जाता है। हालांकि कुछ ही समय बाद महिला उठती है और तेजी से चिल्लाती हुई भागती है। तब तक युवक मौके से फरार हो चुका होता है।  

ये भी पढ़ें:- Roko Toko Strategy: दिल्ली पुलिस की 'रोको-टोको' रणनीति ला रही रंग, रोजाना पकड़े जा रहे हिस्ट्रीशीटर

क्या बोले यूजर्स
अब वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक अनिल नाम के यूजर्स ने वीडियो को शेयर कर लिखा कि मुझे समझ में नहीं आता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस को जिम्मेदारी से कब मुक्त करेंगे। वहीं, पैंथर तोमर नाम के दूसरे यूजर्स ने लिखा कि दिल्ली में आए दिन ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोरो का आतंक चरम पर है। चोर इसी तरह पीछे से आते है और गला दबाकर बेहोश कर देते हैं, उसके बाद फोन इत्यादि लूटकर भाग जाते है। दिल्ली पुलिस से आग्रह है की वीडियो का संज्ञान लेकर इस चोर को तुरंत पकड़ा जाएं। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि दिल्ली में योगी मॉडल की जरूरत है, तभी ये चोरी और झपटमारी पर काबू  पाया जा सकता है। दिल्ली पुलिस फेल है दिल्ली का अपराध रोकने में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली पर ध्यान देना चाहिए। 

बता दें कि दिल्ली में क्राइम इस तरह की घटनाएं कोई नई नहीं है। बल्कि इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें क्राइम करने वाले लोग आम लोगों का गला दबाकर और उनका सामान लेकर भाग जाते हैं। दिल्ली पुलिस राजधानी में हो रहे अपराध को रोकने के लिए कोफी कोशिश करती है, लेकिन इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोग अपने सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।

5379487