Logo
Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में रील बनाने की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक राम मंदिर पर गीत गाता नजर आ रहा है। नीचे देखिये वीडियो...

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो राजधानी और एनसीआर के लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए जानी जाती है। लेकिन पिछले कुछ समय से मेट्रो में कुछ लोगों के नाचने, गाना गाने या लड़ाई करने का वीडियो वायरल होता रहता है। इसको लेकर दिल्ली मेट्रो लगातार चर्चा के केंद्र में भी बनी रहती है। कुछ ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स जमकर शेयर कर रहे हैं।

यात्री बना रहे वीडियो

दरअसल दिल्ली मेट्रो में कुछ लड़के गिटार बजाते हुए राम मंदिर निर्माण को लेकर एक गाना गा रहे हैं। लड़का जो गाना गा रहा है वह गाना है 'मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है, मंदिर जब बन जाएगा तो सोच नजारा क्या होगा.....।' वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का गाना गा रहा है, जबकि दूसरा लड़का गिटार बजा कर मधुर धुन निकाल रहा है। वहीं मेट्रो में य़ात्रा कर रहे बाकी यात्री गाने का लुफ्त उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ यात्री तो गाने का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

हालांकि ये वीडियो कब का है और किस जगह शूट किया है इसकी जानकारी अभी तक नहीं पता चल पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को यूजर्स जमकर शेयर भी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विवेक नाम के एक यूजर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है।' वहीं एक नीलेश नाम के यूजर्स ने वीडियो शेयर कर सलाह भी दिया है। यूजर्स ने लिखा है कि 'मैं बहुत नेक आदमी हूँ। नेक सलाह देना मेरा काम है। आप लोग इसकी तरह सार्वजनिक जगह पर, खासकर दिल्ली मेट्रो पर ऐसा काम न करे। आपको गिरफ्तार किया जा सकता है और अच्छा ख़ासा जुर्माना भी भरना पड़ेगा। जोश में होश न खोए। अपने करियर में ध्यान ने। पढ़ाई लिखाई करे।'

ये भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले जरा संभलकर...कहीं आपके पास खड़ी लड़की काट न ले आपकी जेब

5379487