Logo
Haryana Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को अंबाला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने विजय संकल्प यात्रा से पहले जनसभा को संबोधित किया।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज सोमवार को अंबाला में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विजय संकल्प यात्रा शुरू करने से पहले जनसभा को संबोधित किया है। राहुल की यह यात्रा यह अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू होगी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अडानी के अकाउंट में सुनामी जैसा पैसा कहां से आ रहा है, वह आपकी जेब से निकाला जा रहा है।

मोदी और अडानी पर कसा तंज

राहुल ने कहा कि अगर  अडानी  जैसे लोगों के करोड़ों का कर्जा माफ हो सकता है, तो आप सबका भी हो सकता है। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं कि किसान का कर्जा माफ नहीं होना चाहिए, लिकिन फिर अडाणी का भी एक भी पैसा माफ नहीं होना चाहिए। अगर आप अरबपतियों को पैसा देंगे तो किसानों को भी पैसा देना होगा। उन्होंने कहा की इसलिए हरियाणा में हमने तीन चार कदम लिए हैं, हमारा लक्ष्य एक ही है आपके बैंक अकाउंट में पैसा डालना।

सब आपके लिए ही समर्पित- प्रियंका गांधी  

यहां पर प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि इस संविधान को बदलने की जो बात करते हैं, उनको आप लोग बदल डालिए और इस  सम्मान की लहर है को और मजबूत बनाइए। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जमीन से जुड़े हुए हैं।

मेरे बड़े भाई (राहुल गांधी) जिन्होंने देश में यात्रा निकाली, इससे बड़ा समर्पण क्या होगा। ये दिन रात आपके सम्मान के लिए बैठे हैं और सब आपके लिए ही समर्पित हैं। प्रियंका ने आगे कहा की हमें आत्मसम्मान के साथ  जीना है। अपको अगर न्याय चाहिए, तो इस बीजेपी सरकार को फेंक हटा दो। यह सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।

राहुल गांधी का काफिला रवाना

कांग्रेस नेता की यह यात्रा शुरू हो चुकी है और राहुल गांधी का काफिला अपनी विजय संकल्प यात्रा पर निकल चुका है। उनकी यह यात्रा 3 जिलों, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी और इस दौरान वह आज दिन भर में 12 विधानसभा सीटें कवर करेंगे। यह यात्रा शाम लगभग साढ़े 5 बजे कुरुक्षेत्र के थानेसर में समाप्त होगी। इसके बाद यहां पर राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Also Read: नैना चौटाला का जयप्रकाश पर हमला, कांग्रेस सांसद के लिए बोलीं- अपनी मूंछ दाढ़ी मुंडवाएं, हम लाकर देंगे टिक्की बिंदी

5379487