Logo
हरियाणा के भिवानी में सोमवार सुबह बवानीखेड़ा व बलियाली के बीच संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच अन्य घायल हो गई।

Accident in Bhiwani। सोमवार सुबह गांव बलियाली से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर महिलाएं खेतों में मजदूरी के लिए जा रही थी। अचानक गांव बलियाली व बवानीखेड़ा के बीच चालक ने ट्रैक्टर से संतुलन खो दिया तथा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतकर पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर में चालक के अलावा पांच महिलाएं सवार थी। पता चलने के बाद घायलों को बवानीखेड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक महिला शीला देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। 

Bhiwani
बवानीखेड़ा। घायलों का अस्पताल में उपचार होते हुए।
गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बलियाली गांव की पांच महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खेतों में खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रही थी। बलियाली बवानी खेड़ा रोड पर शराब ठेके के समीप अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली खेतों में उतरकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 49 वर्षीय शीला, 50 वर्षीय सुरेश देवी, 45 वर्षीय निर्मला देवी, 30 वर्षीय पूनम, 35 वर्षीय बाला, 20 वर्षीय सुनील घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने बवानीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शीला को मृत घोषित कर दिया। सुरेश देवी, निर्मला, सुनील की हालत गंभीर होने के चलते भिवानी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्रामीण के साथ अस्पताल पहुंचे कपूर वाल्मीकि 

हादसे का पता चलने के बाद बवानी खेड़ा भाजपा उम्मीदवार कपूर वाल्मीकि गांव के सरपंच सरपंच सचिन व ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे। मृतक की हुई अंदरूनी हेड इंजरी-मृतक शीला एक्सीडेंट के दौरान वाहन के नीचे दब गई जिससे हेड इंजरी हुई और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बयानों में जुट गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक्सीडेंट की जांच की जा रही है।

सिर में चोट से हुई मौत 

डॉ. साहिल ने बताया कि शीला की हेड इंजरी के कारण मौत हो गई है, सुरेश देवी, निर्मला, सुनील को भिवानी रेफर किया गया है। बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

 

5379487