Logo
Mini Forest Built in Faridabad: फरीदाबाद में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मिनी फॉरेस्ट बनाए जाएंगे। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बयान दिया है।

Mini Forest Built in Faridabad: फरीदाबाद में पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिनी फॉरेस्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार भी मदद करेगी। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जानकारी दी है। मिनी फॉरेस्ट बन जाने से बेसहारा पक्षियों को आसरा मिलेगा। इसके अलावा लोगों को प्योर हवा भी मिलेगी।

पक्षियों को आसरा मिलेगा- विपुल गोयल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि 'पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सरकार हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। मंत्री ने कहा कि शहर में मिनी फॉरेस्ट बन जाने से पक्षियों का आसरा मिलेगा और लोगों को शुद्ध हवा भी मिलेगी। शहर के अलग अलग हिस्सों में ये मिनी फॉरेस्ट बनाए जाएगें।'
विपुल गोयल ने कहा कि शहर में मिनी फॉरेस्ट बनाने के लिए कई सामाजिक संस्था काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक संस्था को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को भी मिनी फॉरेस्ट को विकसित करने में मदद करनी चाहिए।  मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से इस मुहिम को आग बढ़ाने में संस्थाओं की सहायता की जाएगी।

Also Read: हरियाणा में जमीन बंटवारे के विवादों को होगा निपटारा, नायब सरकार ने लागू किया नया कानून, जानिए नियम

मिनी फॉरेस्टसे प्रदूषण कम होगा- मंत्री विपुल गोयल

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मिनी फॉरेस्ट विकसित हो जाने से जैव विविधता को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र है ऐसे में गर्मियों के मौसम में प्रदूषण यहां काफी बढ़ जाता है। मिनी फॉरेस्ट बन जाने से प्रदूषण के लेवल में कमी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी इस मुहिम में जुड़ रहे है। फरीदाबाद में आने वाले दिनों में मिनी फॉरेस्ट की अलग से पहचान बनने वाली है। मंत्री ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक जगह पर पौधे लगाने की अपील की है।

Also Read: हरियाणा में किसान आंदोलन के लिए खाप पंचायतें तैयार, सुरेश फोगाट बोले- बस एक कॉल का इंतजार

5379487