Logo
Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता की रेजीडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में गुरुग्राम के डॉक्टरों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है।

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता की रेजीडेंट डॉक्टर के साथ 8 अगस्त को हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आज शनिवार को गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों प्रदर्शन पर उतर आए हैं। आईएमए के आह्वान पर जिले के सभी छोटे-बड़े 400 से भी अधिक अस्पतालों में डॉक्टर ने 24 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है।

इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान ओपीडी और ऑपरेशन व्यवस्था ठप रही। इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना। हालांकि इमरजेंसी में मरीजों की जांच सुचारू  रूप से चलती रहेगी। कहा जा रहा है कि अस्पतालों में कुछ मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

रविवार सुबह तक हड़ताल जारी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से जुड़े डॉक्टरों की ओर से ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई है। आईएमए के जिला अध्यक्ष डा. अजय ने बताया कि सुबह 10 बजे से ही सभी डॉक्टर जोन हाल में इकट्ठा हो चुके हैं। इसके बाद यहां से पैदल मार्च निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसमें रोटरी क्लब, लायंस क्लब के सदस्य भी अपना सहयोग देंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्राइवेट अस्पताल शनिवार सुबह छह बजे से लेकर रविवार सुबह छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल के वजह से मरीजों की ना तो ओपीडी में जांच हो रही है और न ही उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है।

देशभर में प्रदर्शन जारी

इस घटना के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस अपराध की जांच कर रही है। डॉक्टरों के कई संगठन प्रशासन से सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। कुछ दिन पहले हड़ताल खत्म करने का ऐलान करने वाले प्रमुख संगठनों ने शनिवार, 17 अगस्त से दोबारा देशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है।

Also Read: यमुना नदी में लापता हुए 3 लड़के, नहाने के लिए पानी में उतरे, तलाश में जुटे पानीपत व यूपी प्रशासन के 25 गोताखोर

आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए मेडिकल और ओपीडी सर्विस बंद रहेंगी। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने घटना से आहत होकर दोबारा हड़ताल शुरू कर दी है। बता दें यह हड़ताल आज सिर्फ कोलकाता में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में शुरू हो चुके हैं, जिसमें हरियाणा भी शामिल है। 

5379487