हिसार कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले कैप्टन अभिमन्यु : भाजपा ने प्रदेश और देश की राजनीति में पेश किया कांग्रेस का मजबूत विकल्प

District President Dr. Asha Khedar and others welcoming former Finance Minister Captain Abhimanyu in
X
हिसार में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का स्वागत करतीं जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ व अन्य।
कैप्टन अभिमन्यु ने हिसार कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए पार्टी की सफलता और कांग्रेस के विकल्प के रूप में भाजपा की भूमिका पर चर्चा की।

Captain Abhimanyu said BJP presented strong alternative to Congress : हरिया‍णा के हिसार में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं के दम पर देश व प्रदेशों में विकल्प प्रस्तुत किया है। किसी समय कांग्रेस का न तो केन्द्र में विकल्प था और न ही प्रदेशों में, लेकिन आज देखिए कांग्रेस कहां खड़ी है। यह सब भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। कैप्टन अभिमन्यु भाजपा जिला कार्यालय में हिसार विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से पार्टी को सींचा है

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से पार्टी को सींचा है, जिसकी बदौलत हम आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता में अपने ढंग से काम करने की क्षमता है, कोई कार्यकर्ता नकारा नहीं है। हमें कार्यकर्ता की शक्ति के अनुसार ही उसे काम देना है ताकि वह अपनी ऊर्जा का सही ढंग से पार्टी के हित में इस्तेमाल कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश का नाम विदेशों में रोशन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनियाभर में साख बढ़ी है। पूर्व वित्त मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहें, उनकी मेहनत लगातार काम आएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का आज कोई मुकाबला नहीं : पोपली

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का आज कोई मुकाबला नहीं है। उनकी मेहनत व समर्पण का ही परिणाम है कि पहले केन्द्र में, फिर हरियाणा में और अब हिसार सहित अन्य नगर निगमों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऐसे कार्यकर्ताओं को नमन है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होता है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को नहीं पहचान दी है और आज हमें यह कहने में गर्व होता है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

जिला कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु का बुक्के देकर स्वागत

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक के लिए जिला कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु का जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ व अन्य पदाधिकारियों ने बुक्के देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मेयर प्रवीण पोपली, कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र गुप्ता, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, जिला महामंत्री संजीव रेवड़ी सहित बड़ी संख्या में हिसार विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : BJP का बंसीलाल और भजनलाल परिवार से किनारा : हरियाणा में 90 सीटों पर 270 प्रवक्ता, किरण-श्रुति और कुलदीप बिश्नोई सूची से बाहर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story