Logo
हांसी में एक रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। वह 12वीं की छात्रा है। छात्रा का 9 माह पहले रेप हुआ था। जिसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया था। वह अभी जेल में है।

Hisar News: हिसार के हांसी में नौ माह पहले दुष्कर्म का शिकार हुई 12वीं क्लास की छात्रा ने बच्चे को जन्म दे दिया है। अभी जच्चा-बच्चा दोनों अस्पताल में हैं। कहा जा रहा है कि परिजनों को छात्रा के प्रेग्नेंट होने के बारे में पता चला था तो उन्होंने गर्भपात की अनुमति मांगी थी, परंतु नहीं मिली। जिसके बाद छात्रा ने दो दिन पहले बच्चे को जन्म दिया।  

जानकारी के मुताबिक, हांसी की एक कॉलोनी में करीब नौ माह पहले एक युवक ने छात्रा के साथ रेप किया था। छात्रा ने परिजनों को आपबीती नहीं बताई। जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। हालांकि, जब छात्रा ने उन्हें बताया तो परिजनों ने प्रशासन से गर्भपात करवाने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, ज्यादा समय बीतने के कारण गर्भपात की अनुमति नहीं मिल पाई थी। वहीं बिन ब्याही बेटी के मां बनने से परिवार सदमे में हैं।

बिहार का रहने वाला है परिवार 

बताया जा रहा है कि पीड़िता का पिता काम की तलाश में बिहार से हरियाणा आया था और हांसी में काम मिलने के बाद परिवार के साथ एक कॉलोनी में रहना शुरू कर दिया। इसी कालोनी में आरोपी युवक भी रहता था। उसने छात्रा के साथ रेप किया। छात्रा एक निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा है।

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को बताई आपबीती

गर्भवती होने के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। यह सुनकर उसके माता-पिता हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, आरोपी अभी जेल में है। 

5379487