Logo
Karnal News: करनाल में 6 महीने का भ्रूण मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Karnal News: करनाल से मानवता को शर्मसार कर देनी वाली घटना सामने आई है। दरअसल, आज यानी 20 अक्टूबर रविवार को करनाल के कोहंड गांव में 6 महीने का भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बारे में पता लगते ही एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल अब तक यह पता नहीं लग पाया है कि भ्रूण लड़के का है या लड़की का। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कचरे में पड़ा था भ्रूण

जानकारी के मुताबिक, करनाल के कोहंड गांव के एक खाली प्लॉट में 6 महीने का भ्रूण मिला है। दरअसल, स्थानीय निवासी वकील रावल का कहना है कि अलीपुर रोड पर जीटी रोड से करीब 150 मीटर की दूरी पर कॉलोनी बनी हुई है। जहां एक खाली प्लॉट है, जिसमें कचरा पड़ा रहता है। आज सुबह जब कचरा बीनने वाला आया तो उसे कचरे में भ्रूण पड़ा मिला दिखा, इसके बाद उसने स्थानीय लोगों को घटना के बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस को इसकी सूचना दी।

Also Read: सोनीपत में मानवता हुई शर्मसार, 7 माह के भ्रूण को सड़क किनारे फेंका, हाथ व पैरों को कुत्तों ने नोंचा

पुलिस जांच में जुटी 

थाना प्रभारी राजपाल का मामले के बारे में कहना है कि भ्रूण को सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर्स की टीम की जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि भ्रूण लड़के का है या लड़की का। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, इसके आधार पर आगे की कर्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी माता-पिता का पता लगा लिया जाएगा,  फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

5379487