Logo
Karnal Nikay Chunav 2025: करनाल में कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी विकास कंबोज को चैक बाउंस के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Karnal Nikay Chunav 2025: हरियाणा में नगर निगम के चुनावों को लेकर पार्टियां तैयारियों में लगी हुई है। निकाय चुनाव के बीच करनाल में आज 22 फरवरी शनिवार को कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी विकास कंबोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास कंबोज को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर आई थी। उस वक्त विकास कंबोज घर पर नहीं थे। पुलिस उनकी पत्नी आरती कंबोज को कहा था कि 1 घंटे के अंदर विकास को थाने आना होगा। विकास कंबोज पहले भाजपा में शामिल थे। लेकिन टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़कर वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

मैं उस कॉम से हूं, जो किसी से नहीं दबती-  विकास कंबोज

जानकारी के मुताबिक, आरती कंबोज का कहना है कि आज पुलिस विकास कंबोज को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर आई थी। इस बारे में पता लगने पर कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा, पूर्व विधायक राकेश कंबोज और पार्टी के दूसरे नेता भी विकास कंबोज के घर पहुंच गए थे। इसके बाद विकास कंबोज थाने चले गए, जहां पुलिस ने पुराने किसी चैक बाउंस के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया था।

दूसरी तरफ विकास कंबोज ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि,'जब से मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं तब से मुझे लगातार परेशान किया जा रहा, सुबह भी आज भी कुछ लोग उन पर दबाव बनाने के लिए आए थे। उसके बाद जब मैं घर पर नहीं था तो पुलिस मेरे घर गई और उन्हें डराने की कोशिश की। एसपी ऑफिस से भी कॉल करवाया गया था। आईजी ऑफिस से भी अलग से फोन करवाया गया। मैं इनको बता दूं कि ऐसे दबाव बनाने से कुछ नहीं होगा, मैं उस कॉम से हूं, जो किसी से नहीं दबती। मैं खुद थाने में जाऊंगा, अगर मेरा कुछ मामला है तो मुझे अरेस्ट कीजिए।'

मैं जेल में जाऊंगा,  इंसाफ मेरा वार्ड देगा- विकास कंबोज

विकास कंबोज ने कहा कि, मैं जेल में जाऊंगा लेकिन मेरा वार्ड इलेक्शन लड़ेगा और इंसाफ मेरा वार्ड देगा। विकास कंबोज का कहना है कि बीजेपी सभी वार्डो में खत्म हो चुकी है और तभी पार्टी दबाव बना रही है। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा का कहना है कि पुराने मामले में विकास कंबोज को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में चुनाव के दौरान क्यों याद आते हैं। वधवा ने कहा कि सरकार दबाव की राजनीति और डराने का काम कर रही है।

Also Read: BJP ने लगाई नेताओं की ड्यूटी, CM नायब सैनी समेत ये दिग्गज मांगेंगे वोट, देखें लिस्ट

कोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तारी हुई

SHO मनोज कुमार के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद ही चेक बाउंस मामले में  विकास कंबोज को अरेस्ट किया गया है।  SHO का कहना है कि  जब पुलिस सुबह उनके घर गई तो उस समय विकास घर पर नहीं थे। एक घंटे बाद विकास कंबोज थाने आ गए और उसे अरेस्ट कर लिया गया, अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Also Read: जल्द जारी होगा BJP-कांग्रेस का मेनिफेस्टो, जानिए किन मुद्दों पर मांगे जाएंगे वोट

5379487