Logo
Kurukshetra Suicide Case: कुरुक्षेत्र में लॉ के स्टूडेंट ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Kurukshetra Suicide Case: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्टूडेंट ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्टूडेंट ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में लिखा कि यह उसका निजी फैसला है, इस आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। सुसाइड नोट से पुलिस और परिजन सकते में हैं। परिजनों ने जहां सुसाइड के लिए मजबूर करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।    

फंदे से लटककर दी जान 

गौरतलब है कि मृतक की पहचान जींद के नरवाना कस्बा के रहने वाले 20 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। अर्जुन के पिता का नाम मुकेश वह वायु सेवा से रिटायर अधिकारी है। मृतक स्टूडेंट के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अर्जुन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहा था। कुरुक्षेत्र में ही धर्मशाला में रह रहा था। मृतक के पिता का कहना है कि कल शाम 28 सितंबर को उन्होंने अर्जुन को कॉल किया था, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद आज 29 सितंबर रविवार को मुकेश अर्जुन से फिर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद फोन नहीं लगा।

Also Read: झज्जर में मजदूर ने लगाया फांसी का फंदा, फाइनेंसरों के चंगुल में फंसा था मृतक, जांच में जुटी पुलिस

पिछले कुछ दिनों से परेशान था मृतक 

मुकेश ने धर्मशाला के मैनेजर से संपर्क करके अर्जुन के बारे में बताया। इसके बाद मैनेजर चौकीदार के साथ अर्जुन के कमरे में चेक करने गए और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा अर्जुन का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता से पूछताछ की। बयान में मुकेश ने पुलिस को बताया कि अर्जुन पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। उसने आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाकर न्याय दिलाने की मांग की है। संबंधित जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

5379487