Logo
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक व्यक्ति की आरोपियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक का शव गांव नांगल सिरोही बाइपास पर टेंपो के पास पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के भांजे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

महेंद्रगढ़: नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड पर गत देर शाम गांव नांगल सिरोही बाइपास के पास कोसली निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक टेंपो के पास पड़ा हुआ था, जिसकी आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक के शरीर व गले पर खंरौच के निशान थे। इसके अलावा मृतक की नाक से खून भी निकल रहा था तथा दाहिनी आंख पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक के भांजे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

नांगल सिरोही बाइपास पर खराब हुआ टेंपो

अटेली मंडी निवासी गौरव गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर शाम करीब आठ बजे उसके पास उसकी मौसी अंजू देवी का फोन आया। उसने बताया कि उसका मामा अनिल कुमार का टेंपो नांगल सिरोही बाइपास पर खराब हो गया है। वह जाकर उसे लेकर आए। उसके बाद उसने अपने मामा अनिल कुमार के पास फोन किया और उसे अपनी लोकेशन भेजने के लिए कहा। उसके मामा ने एक पेट्रोल पंप वाले से बात करवाई। उसने कहा कि हमें लोकेशन भेजना नहीं आता। उसके बाद वह अटेली से नारनौल बाइपास होते हुए महेंद्रगढ़ रोड पर अपने मामा अनिल कुमार को ढूंढता हुआ गया।

टेंपो के पास पड़ा हुआ था शव

गौरव ने बताया कि वह नांगल सिरोही पार करके महेंद्रगढ़ जाने वाले रास्ते पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तब उसने मामा अनिल कुमार का टेंपो और पुलिस की डॉयल 112 गाड़ी खड़ी हुई थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो मामा अनिल कुमार टेंपो के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसे शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मामा अनिल कुमार वासी नई बस्ती रेलवे स्टेशन कोसली जिला रेवाड़ी की हत्या की गई है। हत्या करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने गौरव गर्ग की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

CH Govt hbm ad
5379487