Logo
हरियाणा के हिसार में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय 18-19 मार्च को कृषि मेले का आयोजन करने जा रहा है। इस वर्ष मेले का विषय खेती में ड्रोन का महत्व रहेगा। पूर्व की भांति इस साल भी यह मेला विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के सामने मेला ग्राउंड में लगाया जाएगा।

Hisar: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय 18-19 मार्च को कृषि मेले का आयोजन करने जा रहा है। इस वर्ष मेले का विषय खेती में ड्रोन का महत्व रहेगा। पूर्व की भांति इस साल भी यह मेला विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के सामने मेला ग्राउंड में लगाया जाएगा। मेले में किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से सिफारिश की गई खरीफ फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाइजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई रबी फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीक की जानकारी भी दी जाएगी।

खेती में ड्रोन का महत्व आज समय की मांग : कुलपति

हरियाणा कृषि विवि के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि खेती में ड्रोन का महत्व आज समय की मांग है। ड्रोन द्वारा कम समय में केमिकल फर्टीलाइजर व पेस्टिसाइड का उपयोग आसानी से किया जा सकता है, जिससे कम लागत होने के साथ-साथ संसाधनों की भी बचत होगी। साथ ही उन्हें ड्रोन का उपयोग करना भी समझाया जाएगा। इस मेले में किसानों के साथ बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें व यंत्र निर्माता कंपनियां भी भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त किसानों को इन मशीनों की कीमत तथा इनके निर्माताओं की भी जानकारी मिल सकेगी।

मिट्टी व पानी की जांच भी करा सकेंगे किसान : डॉ. मंडल

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि मेले की तैयारियों शुरू कर दी गई है। मेले में हरियाणा व आसपास के राज्यों से आने वाले किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से सिफारिश की गई खरीफ फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाईजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर फसल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। किसानों की कृषि, पशुपालन तथा गृहविज्ञान संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए मेले के दोनों दिन प्रश्रोत्तरी सभाएं आयोजित की जाएंगी। मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच करवाने की किसानों को सुविधा दी जाएगी।

स्टॉलों की बुकिंग जारी : डॉ. यादव

संयुक्त निदेशक (विस्तार) डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि मेले में लगने वाली एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों की बुकिंग जारी है। प्राइवेट कंपनियों को स्टॉल ह्यपहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जा रहे हैं। किसानों के मनोरंजन के लिए दोनों दिन हरियाणावी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

5379487