Logo
सर्द मौसम रबि फसलों के लिए वरदान माना जाता है, धुंध व कोहरा फसलों के लिए किसी संजीवनी से कमी नहीं है, परंतु ऐसे मौसम में कीटों का प्रकोप बढ़ने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मौसम विशेषज्ञों की माने तो किसानों को अपनी फसलों की कीटों से सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

Fatebad : पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम भी करवट बदल रहा है। सुबह धुंध से घिरा आसमान और दिन में कभी हल्की धूप तो कभी आसमान में बादल। धुंध व कोहरे से सड़कों पर रेंगते वाहन, अपने घरों में दुबके लोग। धुंध से कारण किसानों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिल रही है। रबि विशेषकर गेहूं की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी। प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। घने कोहरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर रहा है। अभी तक फतेहाबाद में धुंध का असर नजर नहीं आई थी। सुबह के समय हलकी धुंध देखने को मिल रही थी, लेकिन दिन में धूप निकलने से वह भी छंट जाती थी। शुष्क मौसम बने रहने और शीत लहर से ठिठुरन तो बढ़ ही रही थी। दो दिन से  ढिंगसरा क्षेत्र में पाला भी जमना शुरू हो गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि धुंध पड़ने से फसलों पर पाला जमने पर भी लगाम लगेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते हुई बादलवाही के कारण शनिवार को घना कोहरा छाया है। उत्तर से आ रही शीत हवाओं की रफ्तार कुछ कम हुई है और हवा कम होने के बाद आज धुंध छानी शुरू हुई है।

 

सरसों के लिए कोहरा नुकसान

दिसंबर माह में सर्दी बढ़ना रबी सीजन की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है, विशेषकर गेहूं फसल के लिए। मौसम में आए बदलाव से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। सुबह और शाम ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ता है तो यह सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में फसल में कीट लगने की संभावना बनी रहती है, इसलिए किसानों को देखरेख की ज्यादा जरूरत है।

इन फसलों के लिए फायदेमंद ठंड

कोहरा छाने से रात व सुबह के तापमान में गिरावट आती है। इससे रबी फसल की दर बढ़ती है। कोहरा छाने से रात व सुबह का तापमान गिरने से फसल का अंकुरण अच्छा होगा। जिसका लाभ किसान को मिलेगा। दिन का तापमान लगभग अनुकूल रहने से किसी प्रकार के नुकसान की कोई संभावना नहीं है। किसानों का कहना है कि इस तरह का मौसम इस समय खेती-किसानी के लिए फायदेमंद होता है। खासकर चना, गेहूं, मटर, आलू, टमाटर आदि की फसल को इस सर्दी से फायदा होगा।

 

5379487