Logo
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा में पिछड़ा वर्ग को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 सालों का हिसाब लेकर आए हैं।

Amit Shah Haryana Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी मंगलवार को हरियाणा दौरे पर हैं। वह महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे हैं। शाह का पिछले 18 दिन में यह दूसरा हरियाणा दौरा है। उनका यह दौरा अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछड़ा वर्ग को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। बीजेपी सरकार ने गरीब को घर, गैस, बिजली, शौचालय, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, हर गरीब को 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस की हरियाणा हिसाब मांगे यात्रा पर भी सवाल उठाए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हुड्डा साहब ने कल एक घोषणा की है कि कांग्रेसी हिसाब मांगेगे। हुड्‌डा साहब, मैं तो हिसाब लेकर आया हूं और यहां से चुनौती देता हूं। बीजेपी के 10 साल और आपके 10 साल का हिसाब लेकर जनता के बीच जाएई।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हुड्‌डा साहब सुन लेना मैं बनिया का बेटा हूं पाई-पाई का हिसाब लेकर आया हूं। आपने 10 साल तक ऊपर से नीचे तक सिर्फ 41 हजार करोड़ रुपए हरियाणा को दिया। नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल की सरकार 10 साल चली 2 सौ 69 लाख करोड़ रुपए देने का काम किया है। आपसे 6 गुना ज्यादा पैसा हरियाणा को देने को काम किया है। आप हिसाब लेकर आए हमारे सीएम को आने की जरूरत नहीं है। हमारा युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष दो-दो हाथ करने को तैयार है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत समेत सीनियर भाजपा नेता मौजूद रहे। 

अमित शाह बोले- गरीब के बेटे को बनाया हरियाणा का मुख्यमंत्री 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में भी पिछड़े वर्ग के कल्याण की कई योजनाएं लागू हुई है। बीजेपी ने हरियाणा में एक बीसी के बेटे और गरीब के बेटे को हरियाणा का सीएम बनाया है। अब इनके नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा। कांग्रेस ने जातिवाद और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया है। 

स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम को किया प्रणाम

इस मौके पर अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम को प्रणाम भी किया। उन्होंने कहा कि साल 2014 और 2019 में दोनों बार कमल को आर्शीवाद दिया है। 2024 में भी दिया और अब विधानसभा चुनाव में भी आशीर्वाद दोगे। उन पर मुझे पूरा भरोसा है।  बीसी ओबीसी ने हमेशा बीजेपी का साथ दिया।

5379487