Logo
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में बीसी सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। स्टेज पर तीन मंच बनाए गए हैं। वहीं 1600 जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

Amit Shah Haryana Visit:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। यहां अमित शाह बीसी सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। स्टेज पर तीन मंच बनाए गए हैं। वहीं 1600 जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

दरअसल, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को बीसी सम्मान समारोह होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करीब 12 बजे इस कार्यक्रम में पहुंचेगे। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य भाजपा नेता लगातार कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर करीब 7 एकड़ में जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया हैं। जिसमें करीब 20 हजार कुर्सियां लगाई हैं। वहीं स्टेज पर तीन मंच बनाए गए हैं।

दक्षिण हरियाणा में बीजेपी को मिल रहा लगातार फायदा

बता दें कि पिछले 10 सालों के दौरान, बीजेपी को दक्षिण हरियाणा के अहीरवाल बेल्ट में अच्छा चुनावी लाभ मिला है। जिसमें महेंद्रगढ़ आता है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भी, जहां कांग्रेस ने 10 में से पांच सीटें भाजपा से छीन लीं, वहीं वह भिवानी-महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम संसदीय क्षेत्रों में सत्तारूढ़ पार्टी को हराने में विफल रही।

लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह का दूसरा दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लोकसभा चुनाव के बाद यह दूसरा दौरा है। इससे पहले अमित शाह 29 जून को हरियाणा के पंचकूला में आए थे। यहां उन्होंने पार्टी की विस्तारित राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। शाह ने विश्वास जताया था कि पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में वापस आएगी।

5379487