Logo
Haryana Assembly Election: हरियाणा के फतेहाबाद और यमुनानगर में अमित शाह की रैलियां हुईं। रैली में अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सिसायसी माहौल गरम है। प्रदेश में तमाम नेता रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज सोमवार को प्रदेश में रैली कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। आज 23 सितंबर सोमवार को अमित शाह की दो रैलियां हुई हैं। अमित शाह की पहली रैली फतेहाबाद के टोहाना में हुई है। दूसरी रैली यमुनानगर जगाधरी में हुई है। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की है।

दलितों का नहीं किया सम्मान- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने पहले फतेहाबाद के टोहाना से जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे। अमित शाह ने फतेहाबाद में जनसभा को संबोधित करते समय कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दलितों का कभी सम्मान नहीं किया है,  कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए डॉ. बीआर अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया था। जबकि भाजपा पार्टी ने बीआर अंबेडकर के सम्मान में पंचतीर्थ की स्थापना की है और संविधान दिवस घोषित किया है।

कांग्रेस सरकार में डीलरों का बोलबाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हुड्डा की सत्ता में डिलरों का बोलबाला था। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार भी चरम पर था। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए डीलर और दामाद की सरकार को खत्म कर दिया है। हुड्डा ने सत्ता में रहते हुए 2 लाख नौकरी देने का वादा किया था। यह कांग्रेस के घोषणापत्र में है। अमित शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं से पूछना चाहता हूं - 'ये 2 लाख नौकरियां किसको देंगे, जो युवा योग्य है उनको दोगे या जो आपके खर्चीले आंकड़े हैं, जिनके पास आपकी पर्ची है उनको दोगे?

Also Read: पूर्व मंत्री बबली ने पंचायत में आकर मांगी माफी, वापस होंगे किसानों पर दर्ज केस

भाजपा ने गुंडागर्दी खत्म की है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दूसरी रैली यमुनानगर के जगाधीर में हुई। इस रैली मे जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, एक समय था जब हरियाणा गुंडागर्दी मजबूत थी। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने गुंडागर्दी को खत्म करने का काम किया है। अमित शाह ने यह भी कहा कि जब तक बीजेपी केएक-एक व्यक्ति में जान है, उग्रता को हरियाणा, पंजाब, कश्मीर में हम पनपने नहीं देंगे। 

5379487