Logo
हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंत्रीमंडल विस्तार पर कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ना ही इस बारे में किसी से कोई बात हुई। जब सीएम को बदला था, तब भी उन्हें नहीं पता था।

Ambala: हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंत्रीमंडल विस्तार पर कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ना ही इस बारे में किसी से कोई बात हुई। जब सीएम को बदला था, तब भी उन्हें नहीं पता था। वहीं, घरौंडा में भाजपा रैली को लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, अभी वह चंडीगढ़ जा रहे हैं। अनिल विज अंबाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

शक्ति और राक्षसों की लड़ाई हमेशा होती आई, उसमें हमेशा राक्षस हारे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर अनिल विज ने पलटवार किया, जिसमे राहुल गांधी ने कहा था कि शक्ति कम करने की जरूरत है। इस पर अनिल विज ने कहा कि शक्ति और राक्षसों की लड़ाई हमेशा होती आई है और उसमे हमेशा राक्षस हारे है, अब भी राक्षस हारेंगे। 4 जून को ये सभी धराशाही होके पड़े होंगे। देश में जहां नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी, वहीं प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा। कांग्रेस कुछ भी बोलती रहती है, क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

हरियाणा में 10 नहीं 11 सीटें आएंगी, चंडीगढ़ भी भाजपा को मिलेगी

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि लोकसभा चुनावों में 10 नहीं बल्कि 11 सीटें आएंगी। 10 हरियाणा की और एक चंडीगढ़ की। इन सभी सीटों पर बहुत बड़े मार्जिन से भाजपा जीतेगी। लोकसभा की सभी सीटों पर नरेंद्र मोदी लड़ रहे है, इसलिए हमने अपना कैंपेनिंग शुरू कर दिया है। चेहरा चाहे कोई भी हो, लेकिन लड़ मोदी ही रहे हैं। वहीं, अंबाला लोकसभा सीट को लेकर विपक्ष ने परिवारवाद का आरोप लगाया है जिस पर अनिल विज ने कहा कि बंतो कटारिया सिर्फ रतनलाल कटारिया की पत्नी ही नहीं बल्कि पार्टी की अहम सदस्य और एक एक्टिव वर्कर है।

5379487