Logo
Ashok Tanwar resigned from AAP: हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल AAP के चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Ashok Tanwar resigned from AAP: हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल AAP के चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे वह कल शुक्रवार को भाजपा का दामन थामेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें  आगामी लोकसभा चुनाव में सिरसा से मैदान में उतार सकती है।

बता दें कि अशोक तंवर ने पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थामां था। जब अशोक तंवर कांग्रेस में थे तो उनकी गिनती राहुल गांधी के करीबी नेताओँ में होती थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद माना जा रहा था कि वे हरियाणा में अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अप्रैल 2022 में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। उसके बाद केजरीवाल ने उन्हें जिम्मेदारी देते हुए AAP की हरियाणा चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया था। ऐसे में जब कुछ महीने में आगामी लोकसभा का चुनाव होना है तो उनका पार्टी को छोड़ना AAP को बड़े झटके के रुप में माना जा रहा है।  

इससे पहले चित्रा सरवारा ने पार्टी से दिया था इस्तीफा

बता दें कि आम आदमी पार्टी के लिए हरियाणा में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, क्योंकि इस साल के शुरुआत में ही 5 जनवरी को AAP की हरियाणा इकाई की उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा अपने पिता निर्मल सिंह के साथ कांग्रेस जॉइन कर चुकी हैं। अब ये आप को दूसरा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें:- Chandigarh Mayor Election Postponed: चंडीगढ़ मेयर चुनाव अगले आदेश तक टला, कांग्रेस-AAP नेताओं ने दिया धरना

5379487