Logo
हरियाणा में भिवानी के नागरिक अस्पताल में जांच के लिए आई महिला ने वार्ड के गेट पर बच्चे को जन्म देने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट किया। जहां बच्चें की तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई रेफर कर दिया।

भिवानी। शुक्रवार को पेट दर्द के बाद जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए आई एक महिला ने अस्पताल में वार्ड के गेट पर एक बच्चे को जन्म दे दिया। जिससे अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया तथा आनन फानन में जच्चा को वार्ड और नवजात को नर्सरी में शिफ्ट किया गया। जहां नवजात की तबीयत बिगड़ने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जच्चा अस्पताल में उपचाराधीन है तथा डॉक्टरों ने अगले कुछ दिन में छुट्टी देने की बात कही है। अस्पताल में वार्ड के गेट पर महिला के बच्चा देने की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही। 

सास व बेटे के साथ आई थी महिला

राजीव कॉलोनी निवासी सुधा पेट दर्द होने पर अपनी बेटे सौरभ व सास जानकी के साथ जांच के लिए शुक्रवार को अस्पताल आई थी। जहां महिला के खून की जांच के बाद दूसरे रूम में भेज दिया। इसी बीच महिला ने दूसरे कमरे में जाते समय वार्ड के गेट पर दर्द हुआ और वहीं पर बच्चें को जन्म दे दिया। 

युवक को बस स्टैंड पर बुलाकर कर दी फायरिंग, घायल 

भिवानी। शुक्रवार को गांव कुशुंभी में बस सेटेंड पर बुलाकर बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि युवक को गोली नही लगी, बल्कि युवक को गोली का छारा लगने से घायल हो गया। चेतन ने बताया कि उसके पास एक फोन कॉल आई तथा फोन करने वाले ने उसे गांव के बस अड्डे पर बुलाया। जब वह बाइक पर सवार होकर बस अड्डे पर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों ने तीन चार राउंड फायरिंग की। गोली का छर्रा लगने से वह घायल हो गया। गोली चलने के आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जुई थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है। असली कारणों का पता आरोपियों की गिरफ्तारी व जांच के बाद ही हो पाएगा। 
 

5379487