Logo
election banner
Haryana Politics: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली ने पार्टी के कुछ नेताओं को जयचंद बताया है। देवेंद्र बबली ने कहा कि पार्टी के कुछ लोगों ने भीतरघात किया है।

Haryana Politics: फतेहाबाद के टोहाना से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली ने अपने पार्टी के ही कुछ नेता को जयचंद बता दिया है। देवेंद्र बबली ने कहा कि पार्टी के कुछ लोगों ने पीठ में छुरा घोपा है। देवेंद्र बबली के इस बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भाजपा पार्टी के कुछ लोगों को जयचंद करार देते हुए उन पर भीतरघात का आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा के जयचंदों के खिलाफ हाईकमान करेगा कार्रवाई- बबली

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह से 10836 वोटों से हार मिलने के बाद देवेंद्र बबली ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा के कुछ लोगों पर भीतरघात के आरोप लगाए हैं। देवेंद्र बबली ने कहा, भाजपा एक मजबूत पार्टी है, बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने खुद अपना चुनाव मानकर लड़ाई लड़ी है।

पार्टी के कुछ ऐसे जयचंद लोग है जिन्होंने भीतरघात करते हुए पीठ में छुरा घोपा है। देवेंद्र बबली ने कहा, पार्टी के कुछ जयचंदों ने टोहाना के विकास को रोकने में अपनी भूमिका निभाई है। देवेंद्र बबली ने कहा कि कुछ लोगों टोहाना का विकास रास नहीं आ रहा था। देवेंद्र बबली ने कहा, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सब देखा है, पार्टी हाईकमान अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा।

Also Read: 'इस बार कांग्रेस अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी', प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने BJP पर कसा तंज

हरियाणा की जनता ने इतिहास रचा

देवेंद्र बबली ने कहा प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है, टोहाना क्षेत्र की जनता ने भरपूर सहयोग और आशीर्वाद दिया है तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। देवेंद्र बबली ने कहा, कि वे टोहाना का विकास रुकने नहीं देंगे और खूब विकास कार्य करवाएंगे। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है, प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री नायब सैनी दूसरी बार शपथ लेंगे। प्रदेश की जनता ने इतिहास रचते हुए भाजपा को फिर से जीत दिलाई है। 

5379487