Logo
Hansi Crime: हांसी पुलिस ने भाजपा नेता कपिल शर्मा और उसके साथी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने हरियाणवी कलाकार के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में समझौता कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लिए थे।

Hansi Crime: हांसी पुलिस ने हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में समझौता कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लेते हुए भाजपा नेता कपिल शर्मा और उसके साथी सतपाल को गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस ने समझौता करवाने के नाम पर रुपए लेते पकड़े गए कपिल शर्मा और सतपाल के खिलाफ धारा 384 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार हांसी शहर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि नवीन नारू के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में कुछ लोग उस पर समझौता करवाने के लिए रुपए देने का दबाव बना रहे हैं।

समझौते के नाम पर लिया डेढ़ लाख रुपए

सूचना के आधार शहर थाना प्रभारी द्वारा एक टीम का गठन किया गया। और पुलिस टीम ने न्यू सुभाष नगर निवासी कपिल शर्मा और रामसिंह कालोनी निवासी सतपाल को कोर्ट परिसर में समझौते के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लेते हुए न्यू रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रंगे हाथों पकड़े गए भाजपा नेता कपिल शर्मा के खिलाफ धारा 384 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।  पुलिस नवीन नारू पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का इस समझौते में भी कोई कनेक्शन है, इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

Also Read: चंडीगढ़ के नए मेयर कुलदीप कुमार ने संभाला कार्यभार, बीजेपी में बढ़ी बेचैनी

नवंबर में हुआ था नवीन नारू पर मामला दर्ज

शहर में रहने वाली एक महिला ने 16 नवंबर 2023 को महिला थाना में शिकायत देकर हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा था कि वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है और 3 साल पहले हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के संपर्क में आई थी। और उसने उसे हरियाणवी हिरोइन बनाने की बात कह कर उससे दोस्ती कर ली। और एक दिन नवीन नारू ने उसे अपने घर बुला कर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके बेसुध होने पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए 3 साल तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

5379487