Logo
BJP Organizational Appointments: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने संगठनात्मक स्तर पर कई नियुक्तियां की हैं। इनमें मोर्चे के अध्यक्षों को भी नियुक्त किया गया है।

BJP Organizational Appointments: अगामी चुनाव से पहले हरियाणा भाजपा ने बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। इसमें मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव को बनाया गया है। आईटी प्रमुख की जिम्मेदारी आदित्य चावला को दी गई है। वहीं, आईटी सह प्रमुख का प्रभार रोहित सैनी को दिया गया है।  

मोर्चा अध्यक्ष भी नियुक्त किए

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मोर्चा अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। किसान मोर्चा की जिम्मेदारी सुखविंद्र माण्डी, युवा मोर्चा का अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा को बनाया गया है। वहीं, एससी मोर्चा का पदभार सत्यप्रकाश जरावता को दिया गया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में उषा प्रियदर्शी को चुना गया है। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कर्णदेव कंबोज को नियुक्त किया गया है। साथ ही, जॉन मोहम्मद को अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इससे पहले भी कर चुके संगठन में बदलाव

बता दें कि इससे पहले भी चुनाव से पहले बीजेपी में अहम संगठनात्मक बदलाव किए गए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी 22 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। नव नियुक्त पदाधिकारियों की जारी सूची में 7 प्रदेश उपाध्यक्षों को नियुक्त किया गया था। नव नियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षों में स्वार्गीय भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को भी जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार का भी नाम शामिल है। 

हरियाणा भाजपा के तीन सदस्यीय कोर समूह की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई थी। इसमें राज्य संगठनात्मक फेरबदल पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, संगठन सचिव फणींद्र नाथ शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के बीच दो घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। 

5379487