Logo
हरियाणा के अंबाला व फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई है। अंबाला में तीन दिन से लापता 4 बहनों के इकलौते भाई 13 वर्षीय बालक का शव कार की डिग्गी में सूटकेस में मिला। फरीदाबाद में 15 दिन पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती ने छत से कूदकद जान दे दी। प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया था।

अंबाला/फरीदाबाद। शुक्रवार को अंबाला छावनी की दूधला मंडी में खड़ी लावारिश कार की डिग्गी में रखे सूटकेश में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि रेलवे प्वाइंटमैन देवी साहे का 13 वर्षीय बालक तीन बहनों का इकलौता भाई था तथा वह तीन दिन से लापता था। जिसके घर पर एक दिन पहले ही चार लाख रुपये की फिरौती का पत्र आया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेवले में कार्यरत हैं पिता

देवी साहे ने बताया कि वह रेलवे में पॉइंट्स मैन की पद पर कार्यरत है तथा उसके चार बेटियां व एक बेटा है। एक दिन पहले उसके घर पर चार की फिरौती मांगने का पत्र आया था। जिसमे चार लाख रुपये के साथ गहनों की भी डिमांड की गई थी। जब वह पुलिस के साथ पत्र में लिखी जगह जग्गी सिटी सेंटर पहुंचे तो वहां कोई नहीं आया।

ऐसे हुआ खुलासा

दूधला मंडी के पास लोगों ने एक लावारिश कार खड़ी देखी। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने कार की डिग्गी खोली तो उसमें एक सूटकेस मिला। सूटकेस खोला तो उसमें लाश देखकर सभी के होश उड़ गए। जांच करने पर मृतक की पहवान देवी शाहे के 13 वर्षीय बेटे के रूप में हुई, जो तीन दिन से लापता था।

दो टीमें गठित 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीआईए सहित दो टीमों को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। माना जा रहा है कि आरोपी बच्चे की हत्या कर शव को सूटकेश में डालकर गाड़ी को लावारिश छोड़कर फरार हो गए।

घर से भागकर की थी शादी, प्रेमी ने मिला धोखा, छत से कूदकर दी जान

फरीदाबाद के बरदपुर बार्डर क्षेत्र की युवती को वहीं किराये पर रहने वाले अर्जुन से प्यार हो गया। परिजनों ने शादी से इंकार किया तो दोनों ने घर से भागकर चार मार्च को शादी कर ली। दोनों ने फरीदाबाद कोर्ट में लव मैरिज करने के बाद आर्य समाज मंदिर में सात फेरे लेकर सात जन्म साथ निभाने की कसमें खाई। शादी के 15 दिन बाद ही अर्जुन अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद मायके आई नवविवाहिता ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी तथा अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पति के साथ किराये पर रहती थी प्रियंका

भाई सत्येंद्र ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका ने अर्जुन के साथ भागकर शादी की थी। मूल रूप से हमारा परिवार उत्तरप्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है तथा अर्जुन बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला था। वह पड़ोस में ही किराए पर रहता था तथा इसी दौरान उसने प्रियंका को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिस कारण हमारे मना करने के बाद भी उसने भागकर अर्जुन के साथ शादी कर ली थी।

चार मार्च को घर से भागे थे

प्रियंका व अर्जुन चार मार्च को घर से भागे थे। जिसके बाद उन्होंने फरीदाबाद कोर्ट में लव मैरिज कर आर्य समाज मंदिर में फेर लिए थे। शादी के 15 दिन बाद ही अर्जुन उसकी बहन को छोड़कर भाग गया। पत्ता चलने के बाद हम प्रियंका को अपने घर ले आए। इसी दौरान 31 मार्च को उसने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी तथा अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

5379487