Logo
Chandigarh PGI Strike: चंडीगढ़ पीजीआई में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। इसके बाद से मरीजों का इलाज फिर से शुरू कर दिया गया है।

Chandigarh PGI Strike: चंडीगढ़ पीजीआई में पिछले 7 दिनों से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल समाप्त होने के बाद आज यानी शुक्रवार से सभी सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। अब ओपीडी में नए मरीजों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। ऐसे में अब मरीजों को इलाज के लिए लंबे समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

दरअसल, दरअसल हड़ताल की वजह से पीजीआई में केवल फॉलो-अप मरीजों का रजिस्ट्रेशन और इलाज हो रहा था, लेकिन नए मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ रहा था। उनके लिए ओपीडी में रजिस्ट्रेशन नहीं किए जा रहे थे। जिसकी वजह से मरीज काफी परेशान थे। अब डॉक्टरों सहित हॉस्पिटल अटेंडेंट, सफाई कर्मचारी, किचन स्टाफ और  दूसरे कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर लौट रहे हैं। वहीं आज से इलेक्टिव सर्जरी की भी सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है।

Also Read: चंडीगढ़ में डॉक्टरों की भूख हड़ताल: अभया के लिए न्याय और अस्पताल में कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग, सचिव बोले- सरकार गूंगी बहरी

हड़ताल के दौरान भी मरीजों का इलाज 

पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विपिन कौशल का कहना है कि पिछले 7 दिनों से हड़ताल के दौरान भी मरीजों का इलाज किया गया है, जिसमें  ओपीडी में करीब 32,555 मरीजों की जांच की गई है। इमरजेंसी और ट्रॉमा ओपीडी में करीब 2,023 मामले देखे गए हैं,  इसके अलावा 78 प्रसव, 699 डे केयर कीमोथेरेपी और 409 सर्जरी के मामले देखे गए हैं।

5379487