Logo
Nayab Saini Reaches Karnal: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल पहुंच गए हैं। उन्होंने अपनी चुनावी तैयारियों के तहत सबसे पहले भाजपा विधान सभा कोर ग्रुप के साथ बैठक की है।

Nayab Saini Reaches Karnal: सीएम नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल पहुंच गए हैं। उन्होंने अपनी चुनावी तैयारियों के तहत सबसे पहले भाजपा विधान सभा कोर ग्रुप के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि आज नायब सैनी बैठक के दौरान कोर ग्रुप और अलग-अलग मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया । आपको बता दें कि करनाल विधान सभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल ने त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद से ये सीट खाली हो गई है।

वहीं, अब इस सीट पर उप चुनाव भी घोषित हो गया है। इस सीट पर भाजपा के टिकट पर सीएम नायब सैनी के चुनाव लड़ने की तैयारी है। इसी क्रम में आज सीएम ने चुनावी रणनीति बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू किया गया है। इसके बाद सीएम अर्बन मंडल, कर्ण मंडल, शहरी मंडल और रामनगर मंडल की अलग-अलग बैठकों में भी शामिल होंगे। इस दौरान चुनावी रणनीति को लेकर सभी प्रमुख पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा। 

पार्टी में उत्साह की लहर 

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई हों या कोई भी अन्य नेता किसी से कोई विवाद की स्थिति कहीं नहीं है। सभी एकजुट होकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी से जीत का आशीर्वाद मिलना गर्वपूर्ण बात है। इससे नई ऊर्जा मिलने की अनुभूति होती है। पीएम पूरे देश को विकास की नई दिशा दी है। पूरी पार्टी में चुनाव को लेकर उत्साह की लहर है।

सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना 

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद साफ हो गया है कि गठबंधन के सभी नेताओं का दामन दागदार है। आज अपने करनाल प्रवास के दौरान सीएम सैनी ने भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में मिडिया से भी बाचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी में नए राज्यअध्यक्ष चुनने का निर्णय हाईकमान लेगा। जो पार्टी तय करेगी, वह सर्वमान्य होगा। दिल्ली के सीएस अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन था, जिसने रामलीला मैदान में एकत्र होकर पूरे देश के सामने भ्रष्टाचार के महिमामंडन का वातावरण प्रस्तुत किया।

सीएम ने ये भी कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता जब लोगों के बीच वोट लेने जाते हैं, तो कहते कुछ और हैं और खुद अपने कार्यकाल में इतने बड़े-बड़े घोटाले करते रहे हैं। वह मंच से बोलते थे कि उनका कोई मंत्री या साथी ऐसे मामलों में  शामिल होगा तो वह खुद जांच कराएंगे। आज वही त्यागपत्र तक नहीं दे रहे हैं। कोर्ट में उन पर लगे आरोप सत्य साबित हुआ है। उन्हें अपने पद से तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए। वह ये भी कहते थे कि गाड़ी नहीं लेंगे, अब उनकी गाड़ियों का काफिला चलता है। आलीशान घर नहीं लेंगे और आज इसके विपरीत शीश महल बना लिया गया है। 

5379487