Logo
कांग्रेस ने बुधवार की रात हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला के बेटे को कैथल से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कैथल सीट से रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) के बेटे आदित्य सुरजेवाला (Aditya Surjewala) को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों में से 81 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अभी 9 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस आज 9 उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। 

ये है कांग्रेस के 40 उम्मीदवार 


-पंचकूला विधानसभा सीट - चंद्रमोहन

-अम्बाला सिटी विधानसभा सीट-  चौ. निर्मल सिंह

- मुलाना (एससी) विधानसभा सीट -पूजा चौधरी

- जगाधरी विधानसभा सीट- अकरम खान

-यमुनानगर विधानसभा सीट-रमन त्यागी

-पिहोवा विधानसभा सीट- मनदीप सिंह चट्ठा

-गुहला (एससी) विधानसभा सीट देविंदर हंस

-कलायत विधानसभा सीट - विकास सहारण

- कैथल विधानसभा सीट- आदित्य सुरजेवाला

- पूंडरी विधानसभा सीट सुलतान सिंह

-जडौला विधानसभा सीट इंद्री राकेश कुमार कंबोज

-करनाल विधानसभा सीट - सुमिता विर्क

-घरौंडा विधानसभा सीट - वीरेंद्र सिंह राठौड़

- पानीपत सिटी विधानसभा सीट-  वरिंदर कुमार शाह

- राय विधानसभा सीट से जयभगवान आंतिल,

जींद विधानसभा सीट महाबीर गुप्ता

- फतेहाबाद विधानसभा सीट- बलवान सिंह दौलतपुरिया

 -रतिया विधानसभा सीट -जरनैल सिंह

- सिरसा विधानसभा सीट- गोकुल सेतिया

- ऐलनाबाद विधानसभा सीट -भरत सिंह बेनीवाल

-आदमपुर विधानसभा सीट -चंद्र प्रकाश

-हांसी विधानसभा सीट -राहुल मक्कड़

 -बरवाला विधानसभा सीट -रामनिवास घोड़ेला

-हिसार विधानसभा सीट -रामनिवास रारा

- नलवा विधानसभा सीट -अनिल मान

-लोहारू विधानसभा सीट -राजबीर सिंह फरटिया

-बाढड़ा विधानसभा सीट - सोमबीर सिंह (श्योराण)

-दादरी विधानसभा सीट - डॉ. मनीषा सांगवान

- बवानी खेड़ा (एससी) विधानसभा सीट -प्रदीप नरवाल
अटेली विधानसभा सीट - श्रीमती अनिता यादव

-नारनौल विधानसभा सीट से राव नरेन्द्र सिंह

- बावल (एससी) विधानसभा सीट - डॉ. एम.एल. रंगा

- कोसली विधानसभा सीट- जगदीश यादव

-पटौदी (एससी) विधानसभा सीट- श्रीमती पर्ल चौधरी

 -हथीन विधानसभा सीट -मो. इजराइल,

-पलवल विधानसभा सीट- करण दलाल

- पृथला विधानसभा सीट- रघुबीर तेवतिया

-बडख़ल विधानसभा सीट- विजय प्रताप

- बल्लबगढ़ विधानसभा सीट- पराग शर्मा 

-फरीदाबाद विधानसभा - लखन कुमार सिंगला

बता दें कि  हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है और आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

5379487