Logo
Jind: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को लेकर तंज कसते हुए कहा कि झुका हुआ जाट और टूटी हुई खाट किसी काम की नहीं होती।

Jind: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को लेकर तंज कसते हुए कहा कि झुका हुआ जाट और टूटी हुई खाट किसी काम की नहीं होती। जब किसान आंदोलन कर रहे थे तब चुप रहे, खिलाड़ी आंदोलन कर रहे थे तब चुप रहे, साक्षी मलिक जब पत्रकारों से बातचीत कर रही थी, तब सबकी आंखों में आंसू आ गए थे लेकिन वो चुप थे। ऐसे में अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में आ जाएंगे। इसलिए कांग्रेस को एकजुट होकर लड़ना है।

उदयभान ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में उन्हीं सांसदों को निलंबित किया गया, जो जनता की आवाज को उठा रहे थे। अब मुद्दे को मिमिक्री की तरफ घुमाया जा रहा है। भाजपा नेता भी दूसरे नेताओं की मिमिक्री करते थे, इसे कभी मुद्दा नहीं बनाया गया। कांग्रेस सरकार के समय सीएम भूपेंद्र हुड्डा थे तो विकास के काम हुए। हाईवे मंजूर हुए तो प्रदेश में बिजली के चार बड़े कारखाने लगे। इसमें 43 हजार करोड़ रुपए का निवेश उस समय किया गया था। दिल्ली से बहादुरगढ़, बल्लभगढ़ समेत कई जगह मेट्रो प्रोजेक्ट मंजूर हुए। हुड्डा सरकार के दौरान प्रदेश पर केवल 70 हजार करोड़ का कर्ज था लेकिन अब चार लाख करोड़ रुपए का कर्जा हरियाणा पर हो चुका है। जो भी बच्चा पैदा हो रहा है, वह एक लाख 32 हजार रुपए का कर्जा लेकर पैदा हो रहा है। सरकारी भर्तियों की वैकेंसी लीक हो रही हैं। कौशल विकास के नाम पर बड़ा धोखा किया जा रहा है। पक्की नौकरी हटाकर कच्ची नौकरी दी जा रही हैं।

उदयभान ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस संगठन में जल्द ही बदलाव होगा और संगठन की घोषणा की जाएगी। प्रदेश में परिवर्तन की लहर देखने को मिल रही है। लोगों में भारी जोश देखने को मिल रहा है। भाजपा, जेजेपी नेताओं समेत 33 पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। यूथ पर फोकस किया जा रहा है। युवाओं को टिकट आबंटन के दौरान भी वरियता दी जाएगी। राजस्थान में पार्टी ने कड़ी टक्कर दी और 40 प्रतिशत वोट हासिल किए। कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। 

5379487