Logo
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की छुट्टी कर सकती है। हुड्डा के करीबी उदयभान की जगह किसी और को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा जा सकता है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अब ऐसे कारणों को खोजने में लग गई है। जिनसे पार्टी को नुकसान हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को पद से हटा सकती है और किसी नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। खबरों की मानें, तो हाईकमान ने इसके संकेत दे दिए हैं। हालांकि, अभी कांग्रेस की ओर से इस तरह का कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में अच्छे माहौल के बावजूद होने के बावजूद बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला। इस उलटफेर को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी गंभीरता से लिया है। जिसके बाद प्रदेश के संगठन को लेकर बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि हार को लेकर  प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से जवाब मांगा गया है। 

भुपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी है उदयभान

कहा जा रहा है कि चौधरी उदयभान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी हैं। उन्होंने संगठन को संभालने की बजाय खुद विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, वह होडल विधानसभा सीट से हार गए। कांग्रेस हाईकमान के आगे इसको लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि बीजेपी के अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने राई से विधायक थे, उसके बावजूद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया और अपना पूरा फोकस केवल विधानसभा चुनाव पर ही रखा। 

10 साल भी वापसी नहीं कर पाई कांग्रेस 

बता दें कि विधानसभा चुनावों में तमाम एग्जिट पोल में दावे किए जा रहे थे कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई दिग्गजों को पूरा भरोसा था कि कांग्रेस 10 साल के वनवास के बाद प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। हालांकि, कांग्रेस का सरकार बनाने का सपना टूट गया और बीजेपी को बहुमत मिला।

5379487