Logo
karnal: हरियाणा के करनाल में क्रेटा कार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

Car Crushed Policeman in karnal: करनाल के रामनगर क्षेत्र में एक क्रेटा कार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने कार चालक समेत दो को किया गिरफ्तार

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी ने क्रेटा चालक को रोकने के लिए इशारा किया था, लेकिन चालक न रुकते हुए उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस इस मामले में रविवार को कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात को रामनगर इलाके में काछवा नहर पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान लगभग साढ़े तीन बजे एक क्रेटा कार आई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मनोज ने चालक को कार रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और कांस्टेबल को कुचलते हुए फरार हो गया। गनीमत रही कि मनोज जहां गिरा, वहां पीछे से कोई गाड़ी नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद उनके साथियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

ऐसे हुआ आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस कप्तान मोहित हांडा ने इस घटना को गंभीरता लेते हुए थाना प्रबंधक को अपने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर कार सहित आरोपी चालक को तलाशने के आदेश दिए। पुलिस ने सभी पेट्रोलिंग बूथों को सूचित कर अपनी सूझबूझ से क्रेटा कार चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई की आश्वासन

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा घायल मनोज से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। वह मनोज से मिले और हालचाल लिया और डॉक्टरों से बात कर उसे बेहतर इलाज देने का भरोसा दिलाया। यहां पर उन्होंने मनोज के परिजनों से भी मुलाकात की और बताया कि मनोज अब खतरे से बाहर है और जल्द ही ठीक हो जाएगा।

Also Read: अल आफिया अस्पताल परिसर में भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल, पुलिस ने दो को किया अरेस्ट

एसपी मोहित हांडा ने बताया कि कई बार अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए रात के समय जिले में जगह-जगह नाके लगाए जाते हैं। इस घटना में कांस्टेबल मनोज को जान से मारने की कोशिश की गई। साथ ही उन्होंने कांस्टेबल मनोज और उनकी टीम की तारीफ भी की और यह भी आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

5379487