Logo
हरियाणा के जींद में दातासिंह वाला बॉर्डर पर शुक्रवार को हालात तनावपूर्ण तथा नियंत्रण में रहे। बॉर्डर पार पंजाब की तरफ किसान ने खुद द्वारा खींची गई लक्ष्मण रेखा को लांघ दिया। शांति के प्रतीक सफेद झंडे को हटा कर उसकी जगह महाराजा रणजीत सिंह के समय के खालसा राज के झंडे को फहरा दिया।

Jind: दातासिंह वाला बॉर्डर पर शुक्रवार को हालात तनावपूर्ण तथा नियंत्रण में रहे। बॉर्डर पार पंजाब की तरफ किसान ने खुद द्वारा खींची गई लक्ष्मण रेखा को लांघ दिया। शांति के प्रतीक सफेद झंडे को हटा कर उसकी जगह महाराजा रणजीत सिंह के समय के खालसा राज के झंडे को फहरा दिया। बुजुर्ग किसानों ने समझाने की कोशिश की लेकिन युवा नारेबाजी करते हुए फोटो लगे बैनर के साथ आगे बढ़ गए। जिस पर बॉर्डर पर तैनात फोर्स ने पोजिशन लेते हुए मोर्चे को संभाल लिया। किसानों तथा फोर्स के बीच 50 मीटर का फैसला रह गया। फोर्स ने धैर्य तथा संयम बनाए रखा और ना आंसू गैस के गोले दागे, ना ही वाटर कैनन का प्रयोग किया।

शांति के बाद टूटी खामोशी, फिर से बार्डर पर तनातनी

दिल्ली कूच पर अडे़ पंजाब के किसानों को दातासिंह वाला बार्डर को सील कर पैरामिल्ट्री फोर्स ने पिछले चार दिनों से रोका हुआ है। पंजाब की तरफ किसानों ने डेरा डाला हुआ है। दो दिन तक फोर्स तथा किसानों के बीच खूब खींचतान हुई। आंसू गैस के गोले दागे गए तो वाटर कैनन से पानी की बौछार भी होती रही। प्लास्टिक की गोलियां भी चली। वीरवार को पूरी तरह शांति बनी रही। शुक्रवार दोपहर बाद फिर युवा उग्र हो गए ओर नारेबाजी करते ट्रैक्टरों के साथ आगे बढ़ने लगे। पुलिसबल के अर्लट होने के चलते कुछ दूरी पर वे रूक गए। तैनात पुलिसबल के साथ आगे पीछे होने का सिलसिला काफी देर तक जारी रहा।

लांघी खुद की बनाई सीमा, फहराया खालसा राज का झंडा 

पंजाब के किसानों ने बॉर्डर से दूरी पर तार लगा कर खुद सीमा बनाई थी। उसके पार जाने पर उन्होंने रोक लगाई थी। वहां लगे पोल पर सफेद झंडा फहरा दिया था। डेरा डाले बैठे बुजुर्गों की बातों को अनसुना कर शुक्रवार दोपहर को युवा किसानों ने सफेद झंडे को उतार कर महाराजा रणजीत सिंह के समय के खालसा राज का झंडा फहरा दिया। हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीमा के तौर पर लगाई गई तार को पार कर आगे बढ़ गए। हालांकि रविवार तक कोई मूवमेंट न करने तथा शांति बनाए रखने की बात कही जा रही थी।

खालिस्तान समर्थकों के फोटो लगे पोस्टर लेकर आगे बढ़ रहे थे युवक

शुक्रवार को जो युवा फोर्स द्वारा सील किए गए बार्डर दातासिंह वाला की तरफ बढ़ रहे थे। उन्होंने खालिस्तान समर्थक रहे लोगों के फोटो लगे पोस्टर उठाए। जिसमें जरनैल सिंह भिंडरावाला, अमृतपाल सिंह तथा दीप सिद्धू के फोटो लगे थे। इसमें कोमी संघर्ष लिखा गया था। हालांकि एजेंसिया लगातर अंदरूनी हालातों पर नजर रखे हुए है। कुछ समय तक नारेबाजी के बाद स्थिति शांत हो गई।

दातासिंह वाला बॉर्डर पर चौकसी जारी, रखी जा रही कड़ी नजर

पंजाब किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दातासिंह वाला बार्डर पर लगातार चौकसी जारी है। हालातों कर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि दो दिनों से शांति बनी हुई है। पंजाब की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग को एक सप्ताह पहले बंद कर दिया गया था। बार्डर को छावनी में तबदील किया गया है। किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए एडीजीपी समेत बडे़ अधिकारी दातासिंह वाला बोर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और हालातों पर नजर बनाए हुए है।

5379487