Logo
हरियाणा के यमुनानगर में रंजिश के चलते पांच युवकों ने दो दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों व रॉड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। हमले में घायल दोनों दास्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Yamunanagar: गांव भीलपुरा अड्डे के पास रंजिश के चलते पांच युवकों ने दो दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों व रॉड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। हमले में घायल दोनों दास्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

आरोपियों के साथ घायलों की थी रंजिश

जानकारी अनुसार गांव मलिकपुर खादर निवासी दिलबाग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके लड़के साकिब की गांव के ही नौशाद व जोनी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामले को शांत करवा दिया था। मगर उसके बाद से आरोपी उसके लड़के के साथ रंजिश रखने लगे। दिलबाग ने बताया कि 22 जुलाई को उसका लड़का साकिब अपने दोस्त छोटा उर्फ सकुरा के साथ किसी काम से बाहर गया था। रात को जब वह वापस लौट रहे थे तो गांव भीलपुरा अड्डे के पास नौशाद व जोनी ने अपने साथियों सोयब, साहिल व कुननी के साथ मिलकर उन दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वह दोनों घायल हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिलबाग ने बताया कि दोनों दोस्तों के साथ जब आरोपी मारपीट कर रहे थे तो आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने दोनों घायल दोस्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में घायलों के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

5379487