Logo
हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को गोहाना में पदयात्रा के दौरान किसान के खेत में पहुंच गए। उन्होंने यहां धान का खेत जोता और इसके बाद ट्यूबवेल पर नहाकर किसानों के साथ खाना खाया।

Deepender Hooda News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं। जिसमें वह ट्रैक्चर से खेत जोतते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह ट्यूबवेल में नहाते हुए नजर आएं। किसी नेता की ऐसी सादगी देखकर हर कोई हैरान है। 

दरअसल, इन दिनों कांग्रेस हरियाणा में पदयात्रा चला रही है। हरियाणा मांगे हिसाब के जरिए कांग्रेस बीजेपी से 10 सालों का हिसाब मांग रही है। शुक्रवार को कांग्रेस ने यह पदयात्रा गोहाना के बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव बुटाना से गंगाना तक निकाली। इसके बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा गांव गंगाना के खेतों जा पहुंचे। जहां उन्होंने किसान संदीप से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने किसान का ट्रैक्टर लेकर धान के खेत की जोताई की। 

ट्यूबवेल के नीचे दीपेंद्र हुड्डा ने किया स्नान

जब दीपेंद्र हुड्डा ट्रैक्टर चला रहे थे तो सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी उनके साथ बैठे। धान के खेत की जोताई कर रहे सांसद दीपेंद्र हुड्डा को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत में जा पहुंचे। इसके बाद दोनों सांसदों ने खेत में लगे ट्यूबवेल के नीचे स्नान किया। बाद में किसान के घर से जो उसके लिए खाना आया था। उसे दीपेंद्र हुड्डा ने खाया। 

किसान के घर से खाने में आई थी ये चीजें 

किसान के घर से खाने में दाव, चूरमा, आलू की सब्जी, लस्सी और स्लाद में खीरा-टमाटर भी आया था। दीपेंद्र ने दाल का स्वाद इतना अच्छा लगा कि वो सारी दाल को रायते की तरह पी गए। वहीं सांसद सतपाल ब्रह्मचारी,विधायक इंदुराज नरवाल और सुभाष गंगोली हाथ में रोटी रखकर एक थाली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ खाना खाते हुए नजर आएं। 

इस साल प्रदेश में होना है विधानसभा चुनाव 

बता दें कि हरियाणा में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। एक ओर जहां कांग्रेस 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा के जरिए घेरने में लगी है। वहीं बीजेपी बड़ी-बड़ी घोषणाए कर रही है। दोनों ही पार्टियां इस बार प्रदेश की सत्ता को हासिल करना चाहती है।  
 

5379487