Logo
भाजपा ने डॉ. सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया है। राजस्थान के चुरू जिले से संबंध रखने वाले डॉ. पूनिया राजस्थान भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सहित काफी अहम पदों पर काम कर चुके हैं। इसके साथ ही सांसद सुरेंद्र नागर को हरियाणा प्रदेश सह प्रभारी लगाया गया है।

Haryana: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया है। राजस्थान के चुरू जिले से संबंध रखने वाले डॉ. पूनिया राजस्थान भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सहित काफी अहम पदों पर काम कर चुके हैं। इसके साथ ही सांसद सुरेंद्र नागर को हरियाणा प्रदेश सह प्रभारी लगाया गया है। डॉ. पूनिया और सुरेंद्र नागर के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है। डॉ. सतीश पूनिया को संगठन का काफी लंबा अनुभव है। लोकसभा चुनाव में सतीश पूनिया को ही चुनाव प्रभारी बनाया गया था। हरियाणा के सहप्रभारी बनाए सांसद सुरेंद्र नागर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले है। संगठन का काफी लंबा अनुभव होने के कारण सुरेंद्र नागर को हरियाणा प्रदेश सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

डॉ. सतीश पूनिया ने छात्र राजनीति से की थी शुरूआत

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। 1982 से 1992 तक पूनिया एबीवीपी इकाई अध्यक्ष रहें। पूनिया ने जयपुर महानगर सहमंत्री, महानगर मंत्री, राजस्थान के प्रदेश सहमंत्री तथा प्रदेश मंत्री के रूप में दायित्वों का निवर्हन करते हुए विभिन्न छात्र आंदोलनों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया। डॉ. पूनिया 1989 में राजस्थान विश्वविद्यालय से छात्र संघ महसचिव भी रहे। डॉ. पूनिया युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री, 1998 से 1999 तक प्रदेश अध्यक्ष, 2002 से 2004 तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे और पंजाब प्रभारी के रूप में भी कार्य किया।

2004 से 2014 तक राजस्थान के 4 बार प्रदेश महामंत्री बने

डॉ. सतीश पूनिया 2004 से 2014 के दौरान चार बार राजस्थान के प्रदेश महामंत्री के रूप में संगठनात्मक दायित्व संभालते रहे। वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी  की जन चेतन यात्रा का सफल आयोजन किया, 2013 में सुराज संकल्प यात्रा के संचालन में योगदान दिया। डॉ. पूनिया 2019 से 2023 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। डॉ. पूनिया ने 2010 व 2015 तक हरियाणा विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया और स्टार प्रचारक के नाते मजबूत संगठनात्मक और राजनीति भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। नवीन गर्ग ने बताया कि डॉ. सतीश पूनिया के प्रदेश प्रभारी और सुरेंद्र नागर के सह प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं में जोश है।

jindal steel hbm ad
5379487