Logo
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के बर्तनों की डिमांड भी बढ़ने लगी है। मिट्टी के मटके, कैंपर सहित अन्य बर्तन खरीदने के लिए लोग काफी रूचि दिखा रहे है। मिट्टी के बर्तनों के भाव में भी थोड़ी तेजी देखने को मिली है।

Kurukshetra: गर्मी का असर प्रतिदिन बढ़ने लगा है। गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के बर्तनों की डिमांड भी बढ़ने लगी है। इससे जगह-जगह बाजारों में मिट्टी के बर्तनों को बेचा जा रहा है। पिछले दिनों जैसे ही गर्मी बढ़ी और तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंचा तो मिट़्टी के आकर्षक कैंपर भी तैयार होने शुरू हो गए। मिट्टी के केंपर 300 से 400 रुपए में बिक रहे है। लोग मटके खरीदने पहुंच रहे हैं। मटके में रखा पानी ठंडा रहता है। इसके पानी से ही असली प्यास बुझती है। फ्रिज का पानी प्यास नहीं बुझाता। जिला में मिट्टी के बर्तनों का कारोबार काफी अच्छा चल रहा है। इस बार तो मिट्टी के मटके और घड़े के दाम में करीब 50 रुपए तक की तेजी आई और जो घड़ा पहले 300 रुपए में मिलता था, वही इस बार 350 रुपए तक बिक रहा है।

गर्मी की दस्तक से पहले शुरू हो जाता है मिट्टी के बर्तनों का कारोबार

मिट्टी के बर्तनों का कारोबार गर्मी की दस्तक से पहले शुरू हो जाता है। मिट्टी से बने बर्तनों के कारोबार में उछाल देख कुम्हारों के चेहरे एकबार फिर खिल उठे हैं। पिछले एक महीने में कुम्हारों ने तैयार मिट्टी के बर्तनों की बिक्री शुरू कर दी है। जगह-जगह बाजार में मिट्टी के बर्तनों को सजाकर बेचा जा रहा है। लोग मिट्टी के बर्तन खरीद रहे हैं। गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ने लगी है। लोग फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से परहेज कर रहे हैं। सेहत के हिसाब से भी मिट्टी के बर्तन काफी लाभदायक बताए जाते है। साथ ही इससे किसी प्रकार का शरीर पर दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता।

बाजार में अलग-अलग डिजाइन के मटके

मटकों का रेट उनके डिजाइन के हिसाब से रखा जाता है। डिजाइन के 6 लीटर वाले कैंपर 200 रुपए से शुरू हैं। सुराही 30 से 80 रुपए, कुल्हड़ 100 रुपए के आठ दर्जन हैं। इसके अलावा रंगीन और आकर्षक डिजाइन वाले मिट्टी के बर्तनों के दाम अलग-अलग हैं। मिट्टी से बने कैंपर भी पिछले दिनों जैसे ही गर्मी बढ़ी, इनकी डिमांग भी बढ़ी है। तापमान बढ़ने से इस सीजन में मटका 70 से 100 रुपए तक का बेच रहे हैं। वहीं मिट़्टी के आकर्षक कैंपर भी तैयार किए जा रहे हैं।

गर्मियों में काफी लाभदायक है मटके का पानी

गर्मी के मौसम को देखते हुए मिट्टी से खास बर्तन तैयार किए जा रहे है, जो काफी लाभदायक भी है। मिट्टी से तैयार किए गए कैंपर भी 300 से 400 रुपए में बिक रहे है। इसकी खासियत यह है कि टूंटी लगी होती है, जिसके कारण जितने पानी की आवश्यकता है, व्यक्ति उतना ही पानी निकालता है। ऐसे मटके लोग खरीदने पहुंच रहे हैं। मटके में रखा पानी ठंडा रहता है। इसके पानी से ही असली प्यास बुझती है।

5379487