Logo
ED Raid Congress MLA: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने कांग्रेस विधायक के घर छापा मारा है। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने एक साथ विधायक के 3 ठिकानों पर रेड मारी है।

ED Raid Congress MLA: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने कांग्रेस के विधायक राव दान सिंह के घर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने राव दान सिंह के 3 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिनमें महेंद्रगढ़ शहर में स्थित उनके पुराने आवास, रेवाड़ी रोड स्थित फार्म हाउस के अलावा गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर भी छापेमारी की गई है। कांग्रेस नेता के इन 3 ठिकानों पर एक साथ छापा पड़ने से राजनीति जोरों पर है।

हरियाणा में ईडी का एक्शन जारी है। कांग्रेस विधायक के 3 ठिकानों पर रेड मारने के बाद ईडी ने बहादुरगढ़ में आसोदा के निकट स्थित एलाइड स्ट्रिप्स में भी रेड मारी है। हालांकि ईडी को इन 4 ठिकानों पर छापेमारी करने पर क्या मिला, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

लोकसभा चुनाव भी लड़े थे कांग्रेस नेता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस विधायक राव दान सिंह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के काफी खास माने जाते हैं। दोनों के बीच के संबंध किसी से छुपे नहीं हैं। ऐसे में हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ईडी का एक्शन काफी सुर्खियों में है। बता दें कि राव दान सिंह लोकसभा चुनाव 2024 भी लड़े थे। कांग्रेस ने उन्हें महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा सीट से उतारा था। उन्होंने इस चुनाव में सांसद धर्मवीर सिंह को कड़ी टक्कर भी थी, हालांकि वह चुनाव हार गए थे।

विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले राव दान सिंह के यहां छापेमारी होने से उन्हें बड़ा झटका लगा है। इससे उन्हें चुनाव में नुकसान भी हो सकता है। राव दान सिंह के बेटे के खिलाफ भी पहले से केस चल रहा है, हालांकि वह फिलहाल बेल पर बाहर हैं। ईडी को इस छापेमारी में क्या मिला, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन विपक्ष इसे राजनीतिक साजिश का नाम दे रहे हैं। अगर ईडी को इस रेड में कुछ मिलता है, तो इससे ना सिर्फ कांग्रेस विधायक को नुकसान होगा, बल्कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को भी झटका लग सकता है। 

ये भी पढ़ें:- डाक्टरों व सरकार की नहीं बनी बात: 25 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, एमरजेंसी व पोस्टमार्टम भी रहेंगेे बंद 

5379487