Logo
हरियाणा में फतेहाबाद के फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह कार व ट्रक की ट्रक में सिरसा के एक डॉक्टर की पुत्रवधू की मौत हो गई। कैब लेकर बेटी व बहन के साथ सिरसा से दिल्ली जाते समय हादसा हुआ।

फतेहाबाद। फतेहाबाद के भूना रोड फ्लाईओवर पर मंगलवार तड़के सुबह करीब पांच बजे ट्रक व कार की टक्कर हो गई। हादसे में सिरसा के एक डॉक्टर की पुत्रवधू की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी बेटी और बहन के साथ कैब किराए पर लेकर सिरसा से दिल्ली जा रही थी। जहां से उन्हें माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन पकड़नी थी। फतेहाबाद में गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।  गाड़ी में आगे बैठी महिला की मौत हो गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल फतेहाबाद लाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

किराये पर कार लेकर सुबह चार बजे घर से निकली

जानकारी के अनुसार सिरसा के अंबेडकर चौक पर ओपी आई क्लीनिक संचालक डॉक्टर ओपी चौधरी के पुत्रवधू ममता चौधरी पत्नी अभय चौधरी अपनी 18 वर्षीय बेटी मन्नत और बहन शालू के साथ सुबह करीब चार बजे सिरसा से निकली थी। किराये की कार में सवार होकर तीनों दिल्ली के लिए रवाना हुई। जहां से उन्हें वैष्णोदेवी के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान फतेहाबाद में कार हादसे का शिकार हो गई। जिससे कार में सवार ममता की मौत हो गई तथा बेटी व बहन घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हिसार में करना था स्टे 

दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन पकड़ने से पहले रास्ते में तीनों को कुछ समय के लिए हिसार में स्टे करना था। जिस कारण सुबह चार बजे अर्टिका कार किराए पर लेकर सिरसा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सुबह करीब पांच बजे कार फतेहाबाद के भूना रोड ओवरब्रिज पर पहुंची। जहां आगे चल रहे ट्रक से का की टक्कर हो गई। ममता चालक के साथ अगली सीट पर बैठी थी तथा बेटी मन्नत व बहन शालू पिछली सीट पर थी। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया।

5379487