Fire in Panipat Company: हरियाणा में बढ़ते तापमान के साथ-साथ आग की घटनाएं भी हर रोज बढ़ती जा रही हैं। यह घटनाएं दमकल विभाग के लिए भी चुनौती बनती जा रही है। ऐसा ही एक मामला पानीपत से सामने आया, जहां पर सेक्टर 25 स्थित एक इंडस्ट्री में आज रविवार अलसुबह अचानक ही भीषण आग लग गई।

आग लगने की जानकारी वहां मौजूद नाइट सिक्योरिटी गार्ड ने मालिक को दी। मालिक ने तुरंत दमकल विभग को सूचित किया। सुचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग तीन घंटों में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के वजह से लगी होगी। वही, मालिक के अनुसार इस आग के चलते उसका काफी नुकसान हुआ है।

दमकल की गाड़ियों ने लगाए तीन चक्कर

जानकारी के अनुसार हुड्‌डा सेक्टर 25 में गुप्ता टेक्सटाइल नाम से फैक्ट्री में सुबह लगभग साढ़े 4 बजे यह आग लगी। उस समय फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। जिसने हादसे के बारे में मालिक को बताया। सूचना मिलते ही मालिक राम निवास गुप्ता खुद मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने बारी-बारी 3-3 चक्कर यानी कुल 18 चक्कर लगा कर 3 घंटे में इस आग पर काबू पाया।

Also Read: कैथल नागरिक अस्पताल के पास लगी आग, तेज हवा के कारण भड़की, दमकल विभाग ने पाया काबू

विदेशों में होता था सामान सप्लाई

बताया जा रहा है कि यह इंडस्ट्री 2000 वर्ग गज बनी हुई थी। जिसमें कॉरपेट का मुख्य तौर पर काम होता था। यहां से कॉरपेट विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जाते थे। यह आग, इंडस्ट्री के पहले तल पर लगी थी। इस आग में माल, मशीनरी, बिल्डिंग का काफी नुकसान हुआ है। यहां रखी कई मशीनरी भी विदेशी थी,जो इस आग में जलकर राख हो गई।