Logo
सोनीपत के कुंडली में स्टील के बर्तन बनाने वाली एसएनबी फैक्ट्री में रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। धुंध के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ी समय से नहीं पहुंच पाई और आग पर करीब 12 घंटे में कंट्रोल किया जा सका, हालांकि आग पर अभी तक भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। आगजनी से करीब फैक्ट्री की मशीन व बर्तन जलने से लाखों का नुकसान हुआ।

Sonipat। सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार गुरुवार की रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। जिससे कंपनी में रखी मशीन, बर्तन व दूसरा सामान जलने से लाखों का नुकसान हो गया। रात को घने कोहरे व धुंध के कारण सूचना मिलने के बावजूद फायर बिग्रेड की गाड़ी को घटना स्थल पर पहुंचने में देरी हुई। करीब 12 घंटे की मशक्त के बाद अलग अलग क्षेत्रों से आई फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियों ने आग को कंट्रोल तो कर लिया गया, परंतु आशिंक रूप से समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री में आग की लपटे देखी जा सकती है।  रात को फैक्ट्री बंद हो जाती है, जिस कारण आगजनी से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

एसएनबी फैक्ट्री में बनते थे क्लासिक एसेंशियल्य ब्रॉड के बर्तन 
कुंडली के नाथूपुर इंडस्ट्री एरिया की एसएनबी फैक्ट्री में स्टील के क्लासिक एसेशियल्स ब्रॉड के बर्तन बनाए जाते थे। फैक्ट्री मैनेजर अशोक मित्तल ने बताया कि  रात को फैक्ट्री को बंद कर देते हैं। रात को  11:00 बजे गार्ड गार्ड ने उन्हें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने फायरबिग्रेड, पुलिस व कंपनी मालिक को घटना की जानकारी दी तथा खुद कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। धुंध व कोहरे के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ियों को पहुंचने में देरी हुई। आगजनी से मशीनों के अलावा तैयार बर्तन व कच्चा माल जल गया, परंतु नुकसान का पता तो बाद में जांच के बाद ही चल पाएगा। 

कारणों का लगाया जाएगा पता 
फायर अधिकारी यासीन खान ने कहा कि बर्तन फैक्ट्री में रात को आग लगी थी। जिस पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने के लिए 13 गाड़ियां बुलाने के साथ छुट्टी पर गए कर्मचारियों को भी 
लगाया गया था। धुंध व कोहरे के कारण गाड़ियों को घटना स्थल पर पहुंचने में देरी हुई। 

5379487