Logo
Birender Singh News: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में नेताओं का दल बदल जारी है। इस बीच अब भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे 9 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे।

Birender Singh to Join Congress: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी झटका लगा है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। वे कल यानी 9 अप्रैल को कांग्रेस का हाथ थामेंगे। हालही में उनके बेटे हिसार से सांसद रहे बृजेंद्र सिंह भी बीजेपी को टाटा कह दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीरेंद्र सिंह की गिनती प्रदेश के दिग्गज नेताओं में होती है, 10 साल बाद फिर से कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं।

मोदी लहर में बीजेपी में हुए थे शामिल

बीरेंद्र सिंह जींद की उचाना सीट से 5 बार विधायक और दो बार राज्यसभा और एक बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस के साथ उनका 43 साल सफर रहा था। लेकिन मोदी लहर में उन्होंने हाथ का साथ छोड़कर 2014 को लोकसभा चुनाव के बाद BJP में शामिल हो गए थे। 2014 में ही पहली बार बीरेंद्र सिंह को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्र में मंत्री बनाया गया। बीरेंद्र सिंह को कांग्रेस छोड़ने के पीछे की वजह उनके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के मतभेद को माना जा रहा था। लेकिन अब हुड्‌डा और बीरेंद्र सिंह फिर से एक-दूसरे के काफी करीब हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:- सांसद बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा, 20 साल बाद Congress को यहां जीत की उम्मीद

जब बीरेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश चौटाला को दी पटखनी

बता दें कि बीरेंद्र सिंह किसान नेता सर छोटू राम के परिवार से आते हैं। उनके पिता चौधरी नेकी राम भी बड़े नेताओं में शुमार रहे। बीरेंद्र सिंह हरियाणा में बड़े जाट नेताओं में शुमार हैं। बीरेंद्र सिंह के परिवार जींद के साथ-साथ हिसार में बड़ा जनाधार माना जाता है।बीरेंद्र सिंह ने हिसार लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को बड़े मार्जिन से हरा दिया था। इसके बाद उनका नाम बड़े नेता के तौर सामने आया। 

CH Govt hbm ad
5379487