Logo
हरियाणा के गुरुग्राम में 9 साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Gurugram: नौ साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

झुग्गी में रहता है पीड़ित परिवार

पश्चिम बंगाल मूल की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ झुग्गियों में रहती है। उसके पड़ोस में ही पश्चिम बंगाल मूल का नजीमुल भी रहता है, जो साफ-सफाई का काम करता है। 25 फरवरी रात को नजीमुल उसकी नौ वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-51 महिला थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को बुधवार गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

फरीदाबाद के अनंगपुर क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह शादी के बाद से अपने पति और बच्चों साथ रहती है। संजीव और बिट्टू नामक युवक उसके देवर लगते है। शादी के पहले दिन से ही वे दोनों उसके साथ बदतमीजी, जबरदस्ती और बदसलूकी करते है। संजीव कुछ दिन पहले उसके पति को शराब पिलाकर कमरे में घुस गया। जब उसने शोर मचाना चाहा तो उसने चाकू दिखाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही जाते समय जान से मारने की धमकी दी। संजीव कुछ दिन बाद दोबारा उसके पति की गैरमौजूदगी में घर आया और फिर से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि उसकी पहले दुष्कर्म करने की वीडियो बना रखी है, जिसे वह वायरल कर देगा। दोनों देवर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

CH Govt hbm ad
5379487