Logo
election banner
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद हरियाणा 5वां राज्य है, जहां के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की है। हरियाणा में हैट्रिक बनाने वाली बीजेपी पहली पार्टी है।

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाकर भाजपा ने इतिहास रचा है। हरियाणा के इतिहास में यह बड़ी उपलब्धि है। अब तक यहां अन्य किसी पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज नहीं की। दूसरी बार भी हमेशा गठबंधन की सरकार बनती रही हैं। हालांकि, भाजपा के लिहाजा से यह 5वां राज्य है, जहां उसने जीत की हैट्रिक लगाई है। गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा लगातार तीन सरकारें रिपीट कर चुकी है। राजस्थान, हिमाचल, उत्तरखंड और कर्नाटक में भाजपा-कांग्रेस की सरकारें बनती रहीं, लेकिन हैट्रिक नहीं बनी। 

हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने दिलाई सबसे बड़ी जीत 

  • भाजपा ने हरियाणा में 2014, 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में लगातार जीत कर रेकॉर्ड बनाया है। 2014 का हरियाणा विधानसभा चुनाव शिरोमणि अकाली दल के सहयोग से लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा को 47 और अकाली दल को 1 सीट (कुल 48 सीटों) के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। मनोहर लाल खट्टर सीएम बने। 
  • 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटें मिलीं। पार्टी नेतृत्व ने जन नायक जनता पार्टी (JJP) के सहयोग से सरकार बनाई। मनोहर लाल खट्टर सीएम और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बने। इस बीच भाजपा ने सीएम खट्टर को 2024 लोकसभा चुनाव लड़ाकर केंद्र में मंत्री और नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया। 
  • 2024 का विधानसभा चुनाव भाजपा ने नायब सिंह सैनी को आगे करके लड़ा। इस चुनाव में उसे अब तक की सर्वाधिक 48 सीटों में जीत मिली है। सीएम ने जीत का श्रेय पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को दिया है।  

मध्य प्रदेश : शिवराज के नाम सर्वाधिक समय तक CM रहने का रिकॉर्ड  

  • भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में 2003 से 2013 के बीच लगातार तीन चुनाव जीते। इस दौरान उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने। 
  • 2018 के चुनाव में भी भाजपा ने कड़ी टक्कर दी थी। उसका वोट प्रतिशत भी भाजपा से करीब 1 फीसदी ज्यादा रहा, लेकिन सीटों के मामले में वह पिछड़ गई। सपा-बसपा और कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन पर कांग्रेस की सरकार और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने। हालांकि, 2020 सिंधिया समर्थक विधायकों की बगावत के चलते कांग्रेस सरकार गिर गई। 
  • 2023 के चुनाव में भाजपा ने पुन: 162 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की। पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां की सभी 29 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया। 

छत्तीसगढ़ : लगातार 15 साल CM रहे रमन सिंह 

  • छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 2003 से 2013 लगातार तीन चुनाव जीती और रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे। लेकिन 2018 के चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 
  • 2018 के चुनाव में भाजपा को महज 15 सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस 90 में से 67 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे। 
  • 2023 के चुनाव में भाजपा ने अपनी रणनीति बदलकर चुनाव मैदान में उतरी और एकतरफा जीत दर्ज की। पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर पार्टी ने आदिवासी नेता साय को मुख्यमंत्री बनाया। जबकि, दो मुख्यमंत्री बनाए। इनमें से एक ब्राम्हण और दूसरा ओबीसी चेहरा हैं। 

गोवा: मनोहर पर्रिकर ने जमाई भाजपा की जड़ें 

  • गोवा में 2012 से 2022 के बीच हुए तीन चुनावों में भाजपा लगातार जीत दर्ज कर रही है। मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में यहां पहली बार 24 अक्टूबर 2002 में भाजपा की सरकार बनी थी, लेकिन 3 फरवरी 2005 को गिर गई। इसके बाद 9 मार्च 2012 में मनोहर पर्रिकर पुन: भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बने, लेकिन करीब 3 साल बाद 8 नवंबर 2014 को भाजपा ने लक्ष्मीकांत पारसेकर को गोवा का सीएम बनाया। साथ ही मनोहर पर्रिकर केंद्रीय मंत्री बनाए गए। 
  • 2017 के चुनाव में पुन: भाजपा को जीत मिली और 14 मार्च 2017 मनोहर पार्रिकर सीएम बने। 2019 में उनके निधन के बाद पार्टी ने प्रमोद सावंत को सीएम बनाया, जो अब भी मुख्यमंत्री हैं। 2022 का चुनाव प्रमोद सावंत के नेतृत्व में ही लड़ा गया था। 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में BJP की हैट्रिक: नायब सैनी के मंत्रियों का बुरा हाल, रणजीत चौटाला, ज्ञानचंद गुप्ता और कंवरपाल गुर्जर 

गुजरात: 30 साल से भाजपा की सरकार 

  • गुजरात में  14 मार्च, 1995  को पहली बार केशूभाई पटेल के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। लेकिन सितंबर 1996 में यह सरकार गिर गई। इस बीच भाजपा ने सीएम भी बदल दिया था। 1996 के चुनाव में शंकर सिंह बघेला के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई। 
  • गुजरात में भारतीय जनता पार्टी 1998  से 2021 के बीच हुए 6 चुनावों में लगातार जीत रही है। इसी बीच भाजपा की ओर से केशु भाई पटेल, नरेंद्र मोदी, आनंदीबेन पटेल, विजय रूपाणी और भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने। 

यह भी पढ़ें: भाजपा की आंधी में उड़ा कांग्रेस का हाथ: हरियाणा में बनाई हैट्रिक, सरकार गठन की शुरू हुई तैयारी

BJP का इतिहास: 44 साल में शून्य से शिखर तक पहुंची भाजपा

  • भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी सर्वसम्मति से पार्टी के पहले अध्यक्ष बने। इससे पहले भाजपा नेता जनसंघ के तौर राजनीतिक लड़ाई लड़ते रहे हैं। 1967 और 1977 में सहयोगी दलों की सरकार भी बनाई। लेकिन 1 मई, 1977 को 5000 प्रतिनिधियों के साथ भारतीय जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हो गया। 
  • 1980 और 90 के दशक में भाजपा संघर्ष करती नजर आई। इसी बीच 1996, 1998 और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी क नेतृत्व में केंद्र में सरकार भी बनी। मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे बड़े राज्यों में भी उसकी सरकारें बनीं। लेकिन भाजपा को बड़ी सफलता 2014 में मिली। 
  • 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनी। जो 10 साल बाद भी बरकरार है। वर्तमान में देश के लगभग सभी राज्यों में पार्टी का मजबूत संगठन है। 11 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के साथ बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। ज्यादातर राज्यों में उसकी सरकारें हैं। 
5379487