Logo
हरियाणा में आज विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसके लिए इलेक्शन कमीशन ने दिल्ली में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में आज विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसके चलते नायब सिंह सैनी ने भी अपनी कैबिनेट मीटिंग का समय बदल दिया है। पहले यह बैठक 11 बजे बुलाई थी लेकिन, अब इसका समय बदलकर सुबह 9 बजे कर दिया गया है। सीएम अभी चंड़ीगढ़ में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। 

दरअसल, हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म होने वाला है। जिसके चलते हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है।  कांग्रेस से टिकट लेने के लिए 2,556 दावेदारों ने आवेदन किया है। वहीं बीजेपी अपने स्थानीय नेताओं से पूछकर ही उम्मीदवारों को टिकट देगी। हालांकि, बीजेपी-कांग्रेस जिताऊ कैंडिडेट को टिकट देगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम चल रहा है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की बाद ही दोनों पार्टियां उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। 

चुनाव अधिकारियों ने किया था हरियाणा का दौरा

हाल ही में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने हरियाणा का दौरा किया था। जिसके बाद से कहा रहा था कि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। अब चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव कब होंगे। हालांकि, चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयार है। 

साल 2019 में हुए थे हरियाणा में विधानसभा चुनाव

बता दें कि इससे पहले हरियाणा में साल 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा को 41 सीटे मिली थी। वहीं JJP को 10 सीट मिली थीं। 6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक के साथ बीजेपी ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी। उस समय मनोहर लाल को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, मनोहर लाल अपना पांच साल का कार्यपाल पूरा नहीं कर पाए। 12 मार्च 2024 को JJP और BJP का गठबंधन टूट गया। जिसके बाद बीजेपी ने मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया। 

 

5379487