Logo
Haryana Election 2024 Result: हरियाणा विधानसभा सभा चुनाव को लेकर गिनती शुरू हो चुकी है। यहां हम आपको प्रदेश की हॉट 10 सीटों के बारे में पल-पल की अपडेट्स देंगे।

Haryana Election 2024 Result Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का आज रिजल्ट आने वाला है। हरियाणा में महीनों से चली सियासी उठापटक में कौन विजेता घोषित होता है, इसका फैसला आज शाम तक आ जाएगा। एग्जिट पोल के दावे ने तो साफ कर दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जबकि बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रहेगी, लेकिन एग्जिट पोल कई चुनावों में गलत भी साबित हो चुका है। यहां हम आपको हरियाणा के 10 हॉट सीटों के बारे में पल-पल की अपडेट्स देंगे, जिन सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर रहने वाली है।

इन सीटों पर रहेगा खास ध्यान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव कराए गए थे, जिसका नतीजा आज आने वाला है। एक तरफ बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने के लिए सोच रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस बीजेपी की विजयी रथ को रोकना चाहेगी। हरियाणा में कई ऐसी सीटें हैं, जिस पर जनता का खास ध्यान रहने वाला है। इन सीटों में सीएम नायब सिंह सैनी की सीट लाडवा, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीट गढ़ी सांपला किलोई, विनेश फोगाट की सीट जुलाना इसके अलावा भी 7 मुख्य सीटें हैं।  

विनेश फोगाट जुलाना से जीतीं

जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट सुबह से आगे चल रही थी, लेकिन बीच में वह पीछे हो गई थी, लेकिन जुलाना से विनेश जीत गई है। वह 6015 वोटों से बीजेपी से जीती है। इसके अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी 71465 वोटों से बीजेपी को हरा दिया है। हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने भी 18941 वोटों से जीत दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कैथल विधानसभा क्षेत्र से रणदीप सुरजेवाला 8124 वोटों से जीत दर्ज कर चुका है। 

यहां पढ़ें हॉट 10 सीटों की पल-पल की अपडेट्स...

 

S.no सीट का नाम जिले का नाम किनके किनके बीच टक्कर जीती वोट मार्जिन 
           
1. गढ़ी सांपला किलोई 

रोहतक

 

सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) और मंजू हुड्डा (बीजेपी) कांग्रेस 71465
2. लाडवा कुरुक्षेत्र सीएम नायब सिंह सैनी (बीजेपी) और मेवा सिंह (कांग्रेस)  BJP Leading  
3. अंबाला कैंट

अंबाला

अनिल विज (बीजेपी) और परविंदर सिंह परी (कांग्रेस) BJP Leading  
4. हिसार विधानसभा सीट हिसार सावित्री जिंदल (निर्दलीय), कमल गुप्ता (बीजेपी) और रामनिवास रारा (कांग्रेस) सावित्री जिंदल 18941
5. जुलाना निर्वाचन क्षेत्र जींद विनेश फोगाट(कांग्रेस) और कप्तान योगेश बैरागी (बीजेपी) कांग्रेस 6015
6.

कैथल विधानसभा क्षेत्र

कैथल रणदीप सुरजेवाला का बेटे आदित्य (कांग्रेस) और लीला राम गुर्जर (बीजेपी) आदित्य सुरजेवाला 8124
7. उचाना कलां  जींद दुष्यंत चौटाला (जेजेपी), देवेंद्र अत्री (बीजेपी) और बृजेंद्र सिंह (कांग्रेस) BJP Leading  
8. तोशाम सीट
 
भिवानी अनिरुद्ध चौधरी (कांग्रेस) और श्रुति चौधरी (बीजेपी) BJP Leading  
9.

बदली निर्वाचन क्षेत्र

झज्जर  ओमप्रकाश धनखड़ (बीजेपी) और कुलदीप वत्स (कांग्रेस) CONG Leading  
10. ऐलनाबाद सिरसा अभय सिंह चौटाला (INLD), भरत सिंह बेनीवाल (कांग्रेस) और अमीर चंद तलवारा (बीजेपी) CONG Leading  

 

ये भी पढ़ें:- Haryana Assembly Results 2024 Live Updates: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक या कांग्रेस की होगी वापसी? मतगणना शुरू

5379487