Logo
Haryana Assembly Elections: हरियाणा में  विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी बीच आप प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया।

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (AAP) भी चुनावी रैलियां कर रही है। बता दें कि इस साल आप राज्य में अपना दूसरा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, हरियाणा में आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने विधानसभा टिकटों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 31 अगस्त तक आम आदमी पार्टी सभी पार्टियों से पहले अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने वाली है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताई वजह

साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह पहले ही बता दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के गृह राज्य में अच्छा प्रदर्शन करें और कम से कम किंगमेकर की भूमिका में रहे। इसलिए उनकी पार्टी सबसे  पहले उम्मीदवारों की घोषणा वाली है और उम्मीदवारों को प्रचार के लिए अधिक समय देना चाहती है।

सुशील गुप्ता किया ये दावा

आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब विकास कर जनता को कई सुविधाएं प्रदान की है और अब हरियाणा की बारी है। आप ने हरियाणा में अब तक 45 रैलियां की और हमने साबित कर दिया है कि कोई भी पार्टी इतनी रैलियां नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हमने अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर चुनावी बैठक की थी। 90 विधानसभा क्षेत्रों में 360 ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस साल पार्टी पूरे राज्य में 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने वाली है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को बनाया निशाना

प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा कि दस सालों में बीजेपी कुशासन में राज्य में बेरोजगारी सबसे अधिक बढ़ गई है। लगभग 1 करोड़ 80 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। यहां तक की हरियाणा में पीने का साफ पानी भी नहीं है। आज यहां को लोग नहर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।

Also Read: हिसार में किसानों की बैठक, विधानसभा चुनाव से पहले बनाई रणनीति, संगठनों ने लिया ये फैसला

उन्होंने ये भी कहा कि बाढ़ आने से हरियाणा के कई इलाके डूब जाते हैं। बीजेपी सरकार राज्य का विकास करने में असफल रही है। उनकी सरकार के सीएम, मंत्री और नेता सभी आंख बंद कर सो रहे हैं। यहां के कई स्कूल बंद हो रहे हैं और युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही है।

CH Govt hbm ad
5379487