Logo
सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में गरीब लोगों को 30-50 और 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे।

Haryana Assembly Session: हरियाणा विधानसभा सत्र का आज यानी मंगलवार को आखिरी दिन है। इस दौरान सीएम नायब सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में गरीबों को 30-50 और 100 गज के प्लाट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान जो घोषणा पत्र में वादा किया था। बीजेपी सरकार उसे जल्द पूरा करेगी।

जानकारी के मुताबिक, नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में पांच लाख प्लाट गरीबों को आवंटित किए जाएंगे। इस योजना के तहत शहरों में 30 गज के प्लाट दिए जाएंगे। वहीं कस्बों में 50 गज के प्लाट दिए जाएंगे। इसके अलावा महाग्रामों में गरीबों को 100-100 गज के प्लाट आवंटित किए जाएंगे। सीएम सैनी ने कहा कि महाग्राम राज्य सरकार की योजना है। इसके योजना के तहत प्रदेश के बड़े गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी। हालांकि, गरीबों को प्लॉट देने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी। इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन, सीएम के ऐलान से स्पष्ट हो गया है कि गरीबों लोगों के घर बनाने का सपना पूरा हो सकेगा और वह प्रदेश सरकार की मदद से अपना कम कीमत में जमीन खरीदकर घर बना सकेंगे। 

कांग्रेस विधायक ने उठाया नई विधानसभा का मुद्दा

बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने चंडीगढ़ में नई विधानसभा का मुद्दा उठाया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की नई विधानसभा चंडीगढ़ में बनाने को लेकर पंजाब सरकार की आपत्ति गलत है। राजधानी चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक है।हालांकि, स्पीकर हरविंदर कल्याण ने उन्हें टोक दिया और कहा कि यह मुद्दा 2 राज्यों से जुड़ा हुआ है। इस मामले पर सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें-नई विधानसभा के लिए जमीन को लेकर घमासान: हरियाणा व पंजाब में शुरू हुआ सियासी खेल, केंद्र सरकार ने किया था हस्तक्षेप

 

jindal steel jindal logo
5379487