Haryana Organizational Election: हरियाणा में लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव हो चुके हैं। अब प्रदेश में कल यानी 17 मार्च यानी सोमवार को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव होंगे। संगठनात्मक इलेक्शन में जिला अध्यक्ष के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो भी प्रत्याशी जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं, वह आज यानी 16 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
आज 2 बजे तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
प्रदेश में कल बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो जाएंगे। जिला अध्यक्ष के पदों के लिए भाजपा की ओर से लेटर भी जारी किया गया है। हरियाणा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर अर्चना गुप्ता हैं। अर्चना गुप्ता की ओर से संगठनात्मक चुनाव को लेकर लेटर जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि जो भी पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन करना चाहता हैं, वह आज दोपहर 2 बजे तक जिला चुनाव अधिकारी के पास जाकर प्रदेश के हर जिले के भाजपा कार्यालय में अपना फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के जिला अध्यक्षों के चुनाव हेतु आवश्यक सूचना। pic.twitter.com/5EssqEzBYN
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) March 15, 2025
नामांकन वापस कब ले सकते हैं ?
बताया जा रहा है कि आवेदन हो जाने के बाद दोपहर 2 से 4 बजे तक आवेदनों की छंटनी की जाएगी। अगर कोई उम्मीदवार आवेदन कर के बाद अपना नामांकन वापस लेना चाहता हैं, तो वह आज शाम को 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन वापस कर सकता है। कल 17 मार्च को सुबह 10 बजे तक सभी जिलों में भाजपा के चुनाव सम्पन्न हो जाएंगे।
Also Read: पंजाब यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू ने मनु भाकर को किया खेल रत्न से सम्मानित, 32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड