Logo
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने डी.एल.एड. 2019-21, 2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2024 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षार्थी शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।

Bhiwani: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई डी.एल.एड. 2019-21, 2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) तथा 2019-21, 2020-22 व 2021-23 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। सम्बन्धित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।

प्रदेशभर से 10853 परीक्षार्थियों ने लिया था भाग 

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी.यादव ने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2024 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 10,853 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए थे। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2019-21 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 12 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 09 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 75.00 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2019-21 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 30 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 23 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.67 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-22 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 56 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 48 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 85.71 रही है।

140 छात्र अध्यापकों में से 105 हुए उत्तीर्ण

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-22 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 140 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 105 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 75.00 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-23 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 1129 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 654 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 57.93 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-23 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 2435 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1632 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 67.02 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-24 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 7,049 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 4826 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.46 रही है।

परिणाम घोषित होने के 20 दिन के अंदर पुन: जांच के भरे फार्म

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थावार Performance sheets शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएंगे। प्रवेश वर्ष 2021-23 व 2022-24 डी.एल.एड. परीक्षा जुलाई-2024 में रि-अपीयर रहें छात्र-अध्यापकों की परीक्षा जुलाई-2024 में संचालित करवाई जानी है। रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800 रुपए प्रति विषय है। एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रुपए अतिरिक्त होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रुपए प्रति छात्र-अध्यापक होगा।

5379487